अरूप चटर्जी की 2 अगस्त को बंगाल कोर्ट में पेशी, मिली मंजूरी

एक मामले में जमानत अर्जी पर आज धनबाद कोर्ट में सुनवाई

धनबाद : न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी की 2 अगस्त को बंगाल कोर्ट में पेशी होगी.

इसके लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की

अदालत से धनबाद जेल प्रशासन को अनुमति मिल गई है.

वहीं जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रोबिन गोराई से चिटफंड कंपनी में

इन्वेस्ट के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी एवं गबन मामले में

अरूप चटर्जी के द्वारा दायर जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी.

अरूप चटर्जी की 2 अगस्त को बंगाल कोर्ट में पेशी -कोर्ट में सशरीर हाजिर करने का आदेश

गबन व धोखाधड़ी के मामले में आगामी 2 अगस्त को अरूप चटर्जी को बंगाल के 24 परगना जिले में दर्ज मामले में वहां के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में पेशी के लिए धनबाद जेल प्रशासन को अनुमति मिल गई है. अदालत ने जेल प्रशासन को आदेश दिया कि पेशी के बाद उसी दिन धनबाद जेल वापस लेकर आयें. गौरतलब है कि वहां से भी अरूप को सशरीर हाजिर करने आदेश कोर्ट ने जारी किया था.

इन मामलों पर भी होनी है सुनवाई

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर क्लासिक टाटा मोटर्स के मालिक से लग्जरी वाहन लेकर पैसा भुगतान नहीं किये जाने को लेकर चल रहे मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 8 अगस्त को मुकर्रर की है. जबिक केयर विजन के माध्यम से पुटकी थाना क्षेत्र में दर्ज गबन के मामले में कोर्ट ने केस डायरी तलब की है. इस मामले में 11 अगस्त को सुनवाई होगी.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...