Advertisement
Advertisement

गोपालगंज: अस्पताल में पानी, पानी में मरीज !

GOPALGANJ: गोपालगंज हॉस्पिटल में पानी- अस्पताल है,मरीज हैं, डॉक्टर भी हैं, नहीं है तो वार्डों से पानी निकलने का रास्ता लिहाजा

पानी में ही मरीज और उनके तीमारदार रह रहे हैं और डॉक्टर इलाज भी कर रहे हैं.

बाहरी परिसर की कौन कहे इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, ड्रेसिंग रूम से लेकर

डॉक्टर्स चैंबर तक में पानी घुसा हुआ है.

अभी सावन का महीना चल रहा है और बहुत ज्यादा बारिश हुई नहीं है. ऐसे में लोगों को चिंता

इस बात की ज्यादा सता रही है कि आनेवाले दिनों में यदि जोरदार बारिश हुई तब क्या होगा ?

गोपालगंज हॉस्पिटल में पानी : आईएसओ प्रमाणित सदर अस्पताल इन दिनों झील में हो गया तब्दील

यह कहानी है गोपालगंज के आईएसओ प्रमाणित सदर अस्पताल की जो इन दिनों झील में तब्दील हो गया है.

इलाके में दो दिनों से रूक-रूक कर बारिश हो रही है. इसकी वजह से अस्पताल परिसर से

gopalganj 2 22Scope News

लेकर भवन के भीतर तक पानी भर आया है और मरीज इसी हालात में रहने और इलाज कराने को मजबूर हैं.

अस्पताल में दाखिल होते ही कहीं चप्पल तैरता दिखता है तो कहीं कोई मेडिकल उपकरण.

अस्पताल परिसर में करीब घुटने तक पानी भर आया है और इसमें व्हील चेयर और स्ट्रेचर भी तैरते दिख जाते हैं.  

Gopalganj 3 22Scope News

हालांकि कुछ समय पहले ही केअर इंडिया की ओर से नरीजों की काउंसलिंग

के लिए कमरा बनवाया गया था लेकिन वहां भी पानी भर गया है.

गोपालगंज हॉस्पिटल में पानी लगने की सूचना मिली तो नगर परिषद के

कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार देर रात सदर वहां पहुंचे.

हालात का जायजा लेने के बाद  उन्होंने कहा कि जल्द पंप लगाकर पानी को निकला जाएगा.

लेकिन इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है कि हालात बिगड़ने के बाद ही प्रशासन की नींद क्यों खुलती है.

मॉनसून शुरू होने के पहले पानी निकालने की व्यवस्था क्यों नहीं की अब

बड़ा सवाल यह है कि बारिश से फिलहाल पीछा छूटने वाला नहीं है.

आने वाले दिनों में जब इससे ज्यादा बारिश होगी तब क्या होगा ?

रिपोर्ट : शक्ति

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...