सदन में गूंजा विधायकों के निलंबन का मामला, बीजेपी ने स्पीकर पर लगाया आरोप

बीजेपी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का किया बहिष्कार

रांची : मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में चार विधायकों के निलंबन का मामला उठा.

बीजेपी ने स्पीकर रवींद्रनाथ महतो पर आरोप लगाया.

बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने विद्यायकों के निलंबन का मामला सदन में उठाया.

उन्होंने कहा कि विद्यायकों का ऐसा आचरण नहीं था जिसके कारण उन्हें निलंबित किया गया.

उन चारों विद्यायकों का निलंबन जल्द से जल्द वापस लिया जाय.

इससे पहले विधानसभा परिसर में बीजेपी विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया और

कहा कि जनता के विषयों को उठाने की सजा चारों एमएलए को मिली है.

राज्य में इस्लामीकरण नहीं चलेगा- बिरंची नारायण

वहीं बीजेपी विधायक वेल में उतरकर हंगामा करने लगे. भाजपा का कहना है कि राज्य को इस्लामीकरण किया जा रहा है. इसके खिलाफ हम सभी चुप नहीं बैठेंगे. बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य में इस्लामीकरण नहीं चलेगा. सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेल में बीजेपी के विधायकों ने बोल बम के जयकारे लगाये. इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर निकल गये.

सदन में उठा भूजल स्तर का मुद्दा

pradeep yadav 22Scope News

कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने पेयजल एवं स्वक्षता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर से सवाल करते हुए कहा कि राज्य में लगातार भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, क्या इस पर विभाग गंभीर है. मानसून भी इस बार नहीं है तो क्या विभाग जलस्तर को बरकरार बनाये रखने के लिए वैकल्पिक कार्य योजना चलाई जा रही है. इस पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जलस्तर की वृद्धि के लिए कई योजना चलाई जा रही है. मनरेगा और स्वक्ष भारत मिशन के तहत कई योजना चलाई जा रही है.

प्रदीप यादव के सवाल पर गुस्से में आये मंत्री मिथिलेश ठाकुर

इस पर विधायक प्रदीप यादव ने मंत्री से पूछा कि कौन सी योजना चल रही है कुछ तो जानकारी दें. जवाब देते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर गुस्से में आकर कहा कि माननीय सदस्य बहुत विद्धवान हैं. इस पर प्रदीप यादव ने कहा कि जो सवाल किए थे उसका जवाब मिल गया है. मेरी मनसा मंत्री जी को नीचे दिखाना नहीं बल्कि सरकार को सचेत करने का है.

रिपोर्ट: मदन सिंह/शाहनवाज

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...