अधिवक्ता राजीव कुमार के आवास पर बंगाल सीआईडी का छापा

Ranchiबंगाल सीआईडी की टीम ने राजीव कुमार अधिवक्ता के आवास पर छापेमारी की है. राजीव कुमार फिलहाल बंगाल पुलिस की गिरफ्त में है. राजीव कुमार पर एक केस को मैनेज करने के नाम पर 50 लाख की ठगी करने का आरोप है.

जानकारी के अनुसार राजीव कुमार द्वारा करोड़ों रूपये की डिमांड व्यवसायी से की गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को मिली और अधिवक्ता को पहली किश्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया और कारोबारी ही इस मामले में शिकायतकर्ता बन गया. खबरों के अनुसार यह मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से जुड़ा हुआ है. राजीव कुमार एनजीटी में आरटीआई लगाकर ब्लैकमेलिंग कर रहे थें.

सूत्रों ने अनुसार कोलकाता के व्यवसायी ने पूरे मामले की जानकारी कोलकाता पुलिस को पहले ही दे दी थी. तय समय पर अधिवक्ता राजीव कुमार कोलकाता पहुंच गये. वह ला मेरेडियन होटल में रूके. जिसके बाद व्यवसायी ने राजीव कुमार को एक करोड़ का पहला इंस्टॉलमेंट 50 लाख रुपया होटल में ही दिया. व्यवसायी ने जैसे ही रुपया दिया, होटल में पहले से मौजूद कोलकाता पुलिस की टीम ने काले रंग के एक बैग में रखा 50 लाख रुपया जब्त कर लिया.

वैसे इस मामले मे राजीव कुमार के परिजनों का कहना है कि वह एक निजी काम के कोलकता गये थें, रांची पुलिस की इनपुट के आधार पर बंगाल पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया, हालांकि रांची पुलिस इसे नकार रही है.

यह खबर अभी अपडेट हो रही है-

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...