Commonwealth Games 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन, 22 गोल्ड के साथ 61 पदक पर कब्जा

भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा

बर्मिंघम : Commonwealth Games 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया.

इस साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 61 पदक अपने नाम किए.

इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं.

भारत को सबसे ज्यादा मेडल कुश्ती (Wrestling) और वेटलिफ्टिंग (Weightlifting) से आए हैं.

भारतीय पहलवानों ने कुश्ती में 12 पदक दिलाए हैं और वेटलिफ्टर्स ने 10 मेडल झोली में डाले हैं.

बॉक्सिंग (Boxing) में भी भारत को 7 पदक मिले हैं. वहीं बैडमिंटन में भारत को 3 गोल्ड मेडल मिले हैं.

पहले स्थान पर रहा ऑस्ट्रेलिया

बता दें कि Commonwealth Games की मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा.

भारत ने इस बार कुल कुल 61 पदक अपने नाम किए.

इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं.

भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 177 पदक 66 गोल्ड, 57 सिल्वर, 54 ब्रॉन्ज जीतकर पहला स्थान हासिल किया.

वहीं 172 मेडल के साथ इंग्लैंड दूसरे और 92 मेडल के साथ कनाडा तीसरे स्थान पर रहा.

आखिरी मेडल मेंस हॉकी टीम से मिला

कॉमनवेल्थ गेम्स के आज आखिरी दिन भारत को अपना आखिरी मेडल मेंस हॉकी टीम ने दिलाया. हालांकि मेंस हॉकी टीम आज गोल्ड मेडल के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों एकतरफा गेम में 7-0 से हार गई और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

अचंत शरत कमल ने दिलाया आखिरी गोल्ड

वहीं भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में आखिरी गोल्ड टेबल टेनिस में अचंता शरत कमल ने दिलाया. उन्होंने मेंस सिंगल टेबल टेनिस मुकाबले मेंलियाम पिचफोर्ड (11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8) से हराया.

Commonwealth Games: लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने जीता स्वर्ण

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने गोल्ड जीत लिया. उन्होंने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स के फाइनल मैच में मलेशिया के जी योंग एनजी को शिकस्त दी. लक्ष्य सेन ने जी योंग के खिलाफ 19-21, 21-9, 21-16 से जीत दर्ज की.

वहीं भारतीय बैडमिंडन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ा मुकाम शामिल कर लिया है. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में बैडमिंटन के महिला सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीत लिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स इवेंट में यह उनका पहला गोल्ड मेडल है.

Commonwealth Games 2022: सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी ने जीता गोल्ड

पुरुष डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष डबल्स में गोल्ड जीत लिया. सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में सात्विक और चिराग ने इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी के खिलाफ 21-5, 21-13 से जीत दर्ज की.

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...