जामताड़ा : रक्षाबंधन के अवसर पर वन विभाग द्वारा जामताड़ा जिले के कुल 35 जंगलों में वन रक्षा बंधन मनाया गया. इस दौरान जंगलों में पेड़ पौधे की पूजा की गई और फिर उसमें लाल धागा बांध पेड़ पौधे तथा जंगली जानवरों की रक्षा का संकल्प लिया गया.
वन रक्षा बंधन मनाया गया – इस दौरान ढोल तथा मांदर बजाकर विधि विधान के साथ आदिवासी रीति रिवाज से पूजा अर्चना की गई. मौके पर जानकारी देते हुए डीएफओ अजीत बनकर रविदास ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर सभी वन क्षेत्र में पेड़ पौधों पर रक्षा सूत्र बांधकर लोगों को पेड़ पौधे की रक्षा का संकल्प दिलाया गया है. साथ ही उन्हें जंगल तथा जंगली जानवर को बचाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया है. इस दौरान काफी संख्या में वन विभाग के पदाधिकारी, कर्मी तथा काफी संख्या में वन क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण मौजूद रहे.
रिपोर्ट: उज्जवल सिंह
बहनों के सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक है रक्षाबंधन- कर्नल संजय सिंह







