Advertisment

रोहित के शतक से मजबूत स्थिति में भारतीय टीम, तीन विकेट पर बनाए 270 रन

अंग्रेजों को दिया 171 रनों की लीड

रोहित शर्मा ने एक छक्के और 14 चौके की मदद से बनाए 127 रन

लंदन : लंदन के द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज़ों का बोलबाला रहा। ओपनर रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। उसने इंग्लैंड पर 171 रनों की लीड हासिल कर ली है। स्टंप्स तक भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर 270 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और रवींद्र जडेजा नाबाद लौटे।

हालांकि, खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल आधा घंटे पहले ही खत्म करना पड़ा। स्टम्प्स के समय विराट कोहली 37 गेंदो में चार चौकों की मदद से 22 और रविंद्र जडेजा 33 गेंदों में दो चौकों की मदद से 9 रनों पर नाबाद लौटे। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने दो और जेम्स एंडरसन ने एक विकेट लिया।

तीसरे दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाज़ इंग्लिश गेंदबाजों पर हावी रहे। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। राहुल 101 गेंदो में एक छक्के और छह चौके की बदौलत 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया।

इसके बाद रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की शानदार साझेदारी की। इस बीच रोहित ने विदेशी सरज़मीन पर अपना पहला शतक ठोका। उन्होंने 204 गेंदों में एक छक्के और 12 चौके की बदौलत अपना शतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका आठवां शतक है।

236 रनों के स्कोर पर रोहित ओली रॉबिन्सन की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 256 गेंदो में एक छक्के और 14 चौके की बदौलत 127 रन बनाए। इसी ओवर में रॉबिन्सन ने चेतेश्वर पुजारा को भी चलता किया। पुजारा ने 127 गेंदो में 9 चौकों की मदद से 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

दूसरे टी-20 मैच में भारत 5 विकेट से हारा

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...