हर घर तिरंगा: विद्या विकास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

रांची : हर घर तिरंगा के तहत विद्या विकास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली.

बोड़ेया रोड स्थित स्कूल के बच्चों ने शनिवार को आसपास के क्षेत्रों में निकाली.

इस दौरान सभी बच्चों के उत्साह एवं देशभक्ति का जज्बा उनके नारों में साफ झलक रहा था.

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनिषा तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ.

vvps1 22Scope News

प्रभातफेरी निकाली – 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

बता दें कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत

आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो गई है, जो 15 अगस्त तक चलेगा. भारत के स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने और फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने वाला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज से शुरू हुआ.

vvps12 22Scope News

हर घर तिरंगा का आज से आगाज

भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है और ये अब अंतिम रूप में है. इस बीच आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) की शुरुआत होगी. आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चला रही है. आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा (Tiranga) झंडा फहराएंगे.

हर घर तिरंगा फहराने की अपील

सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में डाक विभाग भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री कर अहम रोल निभा रहा है.

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...