नेशनल लोक अदालत के उद्घाटन में बोले जज- हमारा संविधान देता है न्याय की गारंटी

धनबाद : नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन शनिवार को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

सह डालसा के चेयरमैन राम शर्मा ने किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हर लोगों को सामाजिक,

आर्थिक एवं सस्ता सुलभ न्याय की गारंटी देता है.

नेशनल लोक अदालत संविधान के परिकल्पना को पूरी करने की दिशा में एक कदम है.

लोक अदालत में पैसों की नहीं होती है बर्बादी- राम शर्मा

डालसा के चेयरमैन राम शर्मा ने कहा कि लोक अदालत में महीनों कोर्ट का

चक्कर लगाने और पैसे की बर्बादी से बचा जा सकता है.

इससे लोगों को मानसिक शांति भी मिलती है.

इसके साथ ही प्रेम और सौहार्द आपस में फिर से बन जाता है.

लोगों में प्रेम, शांति, समृद्धि और समरसता बनी रहे, यही इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है.

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में किसी पक्ष की हार नहीं होती बल्कि

दोनों पक्ष जीतकर जाते हैं क्योंकि इसमें विवादों का निपटारा पक्षकारों की रजामंदी से किया जाता है.

lok adalat1 22Scope News

हर तीन माह में नेशनल लोक अदालत का होता है आयोजन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि 23 नवम्बर 2013 से पूरे देश में

नेशनल लोक अदालत का आयोजन हर तीन माह में किया जा रहा है.

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के हित के लिये लगाये जाते हैं. बिना प्रशासनिक सहयोग के हम समाज तक न्याय नहीं पहुंचा सकते. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से व्यापक पैमाने पर मुकदमों का निष्पादन किया जा रहा है. जिसमें समय की बचत के साथ-साथ वादकारियों को विभिन्न कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल रही है.

13 हजार 327 विवादों का निपटारा

12ः00 बजे तक 13 हजार 327 विवादों का निपटारा कर दिया गया है. अब तक 117 करोड़ 83 लाख 20 हजार 775 की रिकवरी की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि हमीदा खातून समेत चार लोगों को दस लाख रुपए का चेक का वितरण किया गया.

लोगों से की ये अपील

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वह अपने विवादों का अधिक से अधिक निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराएं. उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत सुबह 10ः30 बजे से शुरू हुई है जो 3ः00 बजे तक चलेगी.

ये न्यायाधीश थे मौजूद

न्यायिक पदाधिकारियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय तौफीकुल हसन, अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट प्रेमलता त्रिपाठी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार श्रीवास्तव, स्वयंभू, राजकुमार मिश्रा, लेबर जज नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप, अवर न्यायाधीश, राजीव त्रिपाठी, प्रज्ञेश निगम, स्थाई लोक अदालत के चेयरमैन पियूष कुमार, शिवम चौरसिया, राकेश रोशन, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, अंकित कुमार सिंह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे, मनोज कुमार इंदवार न्यायिक दंडाधिकारी जेजेबी, पंचम कुमार सिन्हा, अमर प्रसाद नीलाम पत्र पदाधिकारी, शिप्रा अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम.

ये रहे पैनल अधिवक्ता

डालसा के पैनल अधिवक्ता, सोनिया कुमारी, सुधीर कुमार सिन्हा, संदीप कुमार, नीरज कुमार सिन्हा, जय राम मिश्रा, श्रीराम सिन्हा, संजीव कुमार पांडे, अनिरुद्ध सिंह, विनोद कुमार, तारक नाथ चौबे, जितेंद्र कुमार, जमशेद काजी, अरविंद कुमार सिन्हा, प्रीतम कुमार बंटी, नीरज कुमार, सुभाष चंद्रा, पंचानन सिंह.

डालसा सहायक सौरव सरकार, अरुण कुमार, संजय सिन्हा, अनुराग पांडे, अक्षय कुमार, हेमराज चौहान ,चंदन कुमार, राजेश कुमार सिंह डीपेंटी गुप्ता, गीता कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

सचिव श्रीमती बारला ने नेशनल लोक अदालत में सफल आयोजन के लिए सभी वादकारी सिविल कोर्ट कर्मचारी धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं और विभिन्न विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...