सफल खेल प्रशासक के रूप में याद किये जाएंगे अमिताभ चौधरी

रांची : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी को सफल खेल प्रशासक के रूप में भी याद किये जाएंगे.

उन्होंने झारखंड में क्रिकेट को नयी ऊंचाइयां दिलाने में अमिताभ चौधरी का अहम रोल माना जाता है.

रांची में जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही.

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स से आईपीएस और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले

अभिताभ चौधरी किसी पहचान के मुहताज नहीं रहे हैं.

छह जुलाई 1960 को इनका जन्म हुआ और 16 अगस्त 2022 को इनका निधन हुआ.

सुदेश महतो को हराकर बने थे जेएससीए के अध्यक्ष

1985 में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद वह यूपीएससी की परीक्षा पास

करने के बाद बिहार कैडर के आईपीएस बने थे.

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला. 2002 में वह बीसीसीआई के मेंबर बने थे. 2005 में राज्य के तत्कालीन डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुदेश कुमार महतो को हरा कर वह झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष बने थे. 2005 से 2009 तक क्रिकेट टीम इंडिया के मैनेजर भी रहे. 2013 में उन्होंने आईपीएस की नौकरी से वीआरएस ले ली. 2014 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा. भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर वह बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम से उन्होंने रांची लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था. लेकिन वे हार गये थे.

रांची के एसएसपी थे अमिताभ चौधरी

झारखंड के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी में गिने जाते थे. चौधरी ने कल स्वतंत्रता दिवस पर जेएससीए स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. रांची के एसएसपी के रूप में उनके कार्यकाल को बेमिसाल उपलब्धियों के लिए जाना जाता है. उन्होंने दो बड़े गैंगस्टर सुरेंद्र बंगाली और अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया था. उनकी अगुवाई में रांची में दो कुख्यात अपराधी एनकाउंटर में मारे गए थे. जेपीएसी के चेयरमैन के तौर पर सिविल सेवा की 7वीं से लेकर 10वीं परीक्षा का रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी करने का श्रेय भी उनके नाम रहा.

अमिताभ चौधरी की हार्ट अटैक से हुई मौत

बता दें कि जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन अमिताभ चौधरी का निधन हो गया. हर्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. मंगलवार सुबह रांची स्थित अपने आवास पर वे फिसलकर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्हें तत्काल सेंटेविटा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद उनकी तबीयत खराब हो गयी थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताया है.

अमिताभ चौधरी की पत्नी भी थीं आईपीएस परिवार

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी भी आईपीएस थीं. अमिताभ निर्मला चौधरी (वास्तविक नाम निर्मला कौर, पंजाबी) अपने पति से पुलिस सेवा में 6 साल सीनियर रहीं. वे अमिताभ से पहले रिटायर हुईं.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...