गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पर छापेमारी! लालू की बेटी ने बीजेपी पर साधा निशाना

पटना : गुरुग्राम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मॉल पर छापेमारी चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूबस मॉल में सीबीआई की छापेमारी चल रही है.

बताया जा कि यह रेड जमीन के बदले नौकरी के मामले में ही चल रही है.

बिहार में सुबह से ही अलग-अलग जगहों पर छापेमारी हो रही है.

इस छापेमारी की आंच अब दिल्ली एनसीआर तक भी पहुंच गयी है.

लालू की बेटी ने बीजेपी को बलात्कारी पार्टी बताया

सुनील सिंह के घर छापेमारी को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है.

रोहिणी ने बीजेपी को बलात्कारी पार्टी बताया है.

रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया, ‘‘ये बलात्कारी पार्टी फ़्लोर टेस्ट से पहले ही नीचता पे आ गई है.

अपने पोसुआ को भेजा है डराने के लिए.’’

बिहार में 24 ठीकानों पर छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक पटना समेत बिहार में कुल 24 ठीकानों पर छापेमारी हो रही है.

वहीं एमएलसी सुनील सिंह के घर छापेमारी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है.

आरजेडी के कार्यकर्ता और सुनील सिंह के समर्थक उनके घर के बाहर खड़े होकर नारेबाजी कर रहे हैं.

सुनील सिंह के छापेमारी को लेकर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद बिस्कोमान की शिकायत की थी. बीजेपी किसी को फंसाती नहीं है.

केंद्रीय जांच एजेंसी की ताबड़तोड़ छापेमारी

राजद के चार सहित पांच नेताओं के कई ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है.

इसके साथ ही राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई हुई है.

वहीं भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर एवं लोजपा नेता राजेश वर्मा के घर पर छापा पड़ा है.

नाथनगर के सामाजिक नेता विजय यादव के घर पर आयकर विभाग एवं ईडी की संयुक्त छापेमारी हुई है. राजद के जिन नेताओं के यहां छापेमारी हुई उनमें एमएलसी सुनील सिंह, सांसद डॉ. फैयाज अहमद, अशफाक करीम और सुबोध राय शामिल हैं. इनके यहां केंद्रीय एजेंसी ने एकसाथ छापा मारा है.

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...