रामगढ़ डीसी और एसपी ने पतरातू डैम का लिया जायजा, दिये कई निर्देश

रामगढ़ के साथ पतरातू डैम व नलकारी नदी के समीप सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रामगढ़ : पतरातू डैम का जायजा – उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे

के साथ बुधवार को पतरातू प्रखंड का दौरा किया.

इस दौरान उपायुक्त ने सबसे पूर्व बढ़ते जलस्तर के कारण मंगलवार की रात

8ः00 बजे पतरातू डैम के दो गेट खोले जाने के उपरांत सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

patratu dam12 22Scope News

पतरातू डैम का जायजा : लोगों को जागरूक करने का निर्देश

मौके पर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू एवं

अंचल अधिकारी पतरातू को चौकस रहने एवं हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों व पर्यटकों को नदियों व अन्य जल स्रोतों के आसपास ना जाने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया.

patratu dam1 22Scope News

फेंसिंग व साइन इन बोर्ड लगाएं

पतरातू डैम के उपरांत उपायुक्त ने शनिवार को नलकारी नदी के समीप हुई दुर्घटना के मद्देनजर स्थल निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पतरातू एवं अंचल अधिकारी पतरातू को पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार फेंसिंग लगाने व साइन इन बोर्ड के माध्यम से पर्यटकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों तक किसी भी हाल में नहीं जाने के प्रति जानकारी देने का निर्देश दिया.

होटलों व रिसोर्ट संचालकों से डीसी ने कही ये बात

वहीं उन्होंने वैसे क्षेत्र जहां ज्यादा संख्या में पर्यटक आते हैं वहां नियमित रूप से गश्ती कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर उपायुक्त ने पतरातु लेक रिसॉर्ट के समीप विभिन्न होटलों व रिसोर्ट संचालकों को भी पर्यटकों को इसके प्रति जागरूक करने एवं उनके द्वारा इससे संबंधित किसी प्रकार की अवमानना करने पर त्वरित इसकी जानकारी प्रशासन को देने का निर्देश दिया.

रिपोर्ट: मुकेश

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...