पतरातू के बच्चों को आत्मरक्षा के लिए किया जा रहा तैयार

विभिन्न स्कूलों में बच्चों को दी जा रही कराटे की ट्रेनिंग

पतरातू (रामगढ़) : पतरातू में स्कूली बच्चों को आत्मरक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है.

विभिन्न स्कूलों में बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग दी जा रही है.

बच्चे भी इस ट्रेनिंग को करने के लिए काफी उत्साहित हैं.

मॉडर्न मार्शल आर्ट्स कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में

विकास पाठक की देखरेख में पतरातू एवं आसपास के क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में

कराटे का विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जहां बच्चे को भी पूरी लगन और उमंग के साथ कराटे का प्रशिक्षण लेते देखा जा रहा है.

कई स्कूलों में प्रिंसिपल ने कराटे को अनिवार्य करने की कही बात

कई स्कूलों के प्रिंसिपल और अभिभावकों ने कराटे को अनिवार्य शब्द से संबोधित किया है. क्योंकि आज के इस दौर में कराटे छोटे बच्चों एवं खास तौर पर बालिकाओं के लिए तो अनिवार्य ही है. क्योंकि कराटे ही एक ऐसा माध्यम है जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही बच्चे आत्मरक्षा एवं समाज की रक्षा के लिए खुद को तैयार कर पाते हैं.

इन विद्यालयों में बच्चों को मिल रहा प्रशिक्षण

इस कड़ी में पतरातू स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रिंसिपल वैशाखी गुहा एवं संचालक पार्थसारथी सहित लोटस लिटिल पब्लिक स्कूल पतरातु की प्रिंसिपल श्वेता सिंह ने भी कराटे की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने स्कूल में कराटे को सभी बच्चों के लिए लागू कर रखा है ताकि बच्चों का संपूर्ण विकास हो सके. कराटे प्रशिक्षण देने में सीनियर ब्लैक बेल्ट सुमित्रा इंटरनेशनल चैंपियन एवं सीनियर ब्राउन बेल्ट राजश्री तथा छोटे लाल महतो के साथ संस्था के सीनियर ब्लैक बेल्ट रवि शंकर कुमार इन विभिन्न विद्यालयों में कराटे का विधिवत प्रशिक्षण दे रहे हैं.

रिपोर्ट: मुकेश सिंह

पीटीपीएस महाविद्यालय, पतरातू में सामने आया भारी वित्तीय अनियमितता का मामला

Facebook Friend Scam: विदेशी दोस्ती के झांसे में महिला से लाखों...

रांची की महिला फेसबुक पर विदेशी दोस्ती के झांसे में आकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई। गिफ्ट पार्सल, कस्टम और...

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...