केन्द्रीय चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को सौंपी रिपोर्ट
रांची : सीएम हेमंत सोरेन के खनिज लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल को पत्र भेज दिया है. यह जानकारी सूत्रों से मिली है. बताया जा रहा है कि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस आज दोपहर 1ः15 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. उसके बाद वे राजभवन जायेंगे.
लीज आवंटन मामले में : चुनाव आयोग ने रद्द की सदस्यता !
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी है. हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. केन्द्रीय चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेश बैस को जो पत्र भेजा गया है उसमें लाभ के पद पर होने के आरोप लगा है. हालांकि अभी इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से प्रकाशित नहीं हुई है. सूत्र के हवाले से जो जानकारी आयी है उसमें आयोग ने हेमंत सोरेन की ओर से एक खान अपने नाम करवाने के जिक्र किया है. राज्यपाल रमेश बैस दोपहर 12 बजे दिल्ली से निकलेंगे और करीब 1ः15 बजे रांची पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि करीब तीन बजे तक राजपत्र प्रकाशित होगा. हालांकि सबकी नजरें राज्यपाल पर टिकी हुई है.
रिपोर्ट: मदन सिंह


















