पुलिस पर हमले के पीछे खनन माफियाओं का हाथ, भीड़ को उकसा कर करवाया गया हमला

छपराः अवतार नगर थाना क्षेत्र में बालू का अवैध ढुलाई को रोकने गए डीटीओ सारण और खनन विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने बाइक सवार की मौत के बाद सुनियोजित तरीके से भीड़ को उकसा कर हमला करवाया।

प्रशासन ने कहा है कि झौवा ढाला के समीप अवैध बालू खनन की सूचना मिलने पर डीटीओ सारण और खनन विभाग के पहुंचने से बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया और बालू खनन माफियाओं ने सुनियोजित तरीके से बाइक सवार की मौत पर भीड़ को उकसा कर असामाजिक तत्वों से हमला करवाया। बालू माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन की गई कार्रवाई से इसका कोई संबंध नहीं है। जिला प्रशासन का कहना है कि बालू खनन के विरुद्ध कार्रवाई झौआ ढाला के पास किया जा रहा था, जबकि 400-500 मीटर दूर बाइक और ट्रक की टक्कर हुई थी।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थाना प्रभारी और वरीय पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुंचे और घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ करने लगे। इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ में शामिल अवैध बालू कारोबारी और असामाजिक तत्वों ने भीड़ को उकसा कर पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार और मोटरयान निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिस पर पथराव मामले की प्रारम्भिक जांच में अवैध बालू कारोबारियों की पहचान कर ली गई है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...