Dumka: बसंत सोरेन के पीड़ितों से मिलने पर लुईस मरांडी का तंज, बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते

दुमका : झामुमो विधायक बसंत सोरेन आज घटना के कई दिन बीत जाने के बाद पीड़ितों के

परिवार से मुलाकात की. और सरकार आवास देने के लिए जिला प्रशासन को कहा.

इस मुलाकात पर झारखंड के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि दुमका की बेटी की मौत के बाद पीड़िता के घर इतने दिन बाद क्या करने आए हैं.

आज उनकी नींद खुली है. जब सारी दुनिया पीड़ित परिवार को आश्वासन देने के लिए पहुंचे

इसके बाद इनकी नींद खुली. अब मगरमच्छ के आंसू बहाने से क्या फायदा होगा.

विधायक जी आपके मन में महिलाओं के लिए क्या है ये आपके वाणी के माध्यम से दिख रहा है.

आपने बहुत देर कर दी आते-आते.

दुमका में हुई थी दो बड़ी घटनाएं

बता दें कि जिले में दो बड़ी घटनाएं हुई थी. एक नाबालिग को दरिंदो ने पेट्रोल डालकर जला डाला था.

वहीं दूसरी आदिवासी नाबालिग को हत्या कर पेड़ में लटका दिया गया था.

इन दोनों घटना ने दुमका को दहला दिया.

सरकार का कोई नेता व मंत्री पीड़ित परिजनों के आंसू पोछने नहीं पहुंचे.

घटना के कई दिन बीत जाने के बाद दुमका विधायक बसंत सोरेन दोनों पीड़ित

परिवार से मिले और मरहम लगाने का काम किया.

आरोप लगने के बाद सत्ता पक्ष की खुली नींद

दुमका की घटना के बाद रांची और दिल्ली से कई नेता दुमका पहुंच गए थे.

कई आरोप लगने बाद सत्ता पक्ष की नींद खुली.

दुमका विधायक बसंत सोरेन, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा

सहित जेएमएम के कई नेता जरुआडीह मुहल्ले में पीड़ित परिजन के घर पहुंचे और हाल चाल जाना.

dumka 22Scope News

बसंत सोरेन ने पीड़ित परिवार को दिये दस लाख का चेक

इसके बाद पूरा काफिला रानेश्वर प्रखण्ड के आदिवासी पीड़ित परिवार के घर पहुंचा

और वहां पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये का चेक सहायता राशी के रूप में दिया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो भी जिला प्रशासन की ओर से मौजूद रहे. पीड़िता की बहन की शिक्षा के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन कराया गया. मृतक युवती के बीमार माता-पिता को इलाज के लिए विधायक ने जिला प्रशासन को कहा और साथ ही टूटी-फूटी झोपड़ी देखकर सरकारी आवास देने का भी आदेश दिया.

बसंत सोरेन ने बीजेपी पर साधा निशाना

घटना के बाद बीजेपी के नेता दिल्ली से आये. इस पर विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि ये लो लाश पर राजनीति करने आये थे. बीजेपी घटिया राजनीति करती है. यहां निचले स्तर के नेता आए थे. सरकार और सरकारी तंत्र अपना काम कर रही है. संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठी हो रही है और यह आरोप बीजेपी लगा रही है. इस पर उन्होंने कहा कि इसका प्रमाण है तो दें, इसकी जांच कराई जाएगी. बीजेपी सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है. बहरहाल दुमका की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. अब देखने वाली बात होगी कि दोनों कांड के आरोपी को कब तक सजा मिलती है.

luios marandi 22Scope News

लुईस मरांडी ने बताया मगरमच्छ के आंसू

बीजेपी नेता लुई मरांडी ने बसंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि पीड़िता के घर इतने दिन बाद क्या करने आए हैं. उनकी नींद आज खुली है. जब पूरी दुनिया जान गयी तब वे पीड़ित परिवार को आश्वासन देने के लिए पहुंचे. इतना दिन बाद अब मगरमच्छ के आंसू दिखाने से क्या फायदा होगा. विधायक जी आपके मन में महिलाओं के लिए क्या है, आपने अपनी वाणी के माध्यम से दिखा दिया है.

रिपोर्ट: आशीष बर्नवाल

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...