Commercial Advertisment

देशभर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, खालिस्तानी आतंकियों से कनेक्शन की जांच

नई दिल्ली : NIA Raids Khalistani Connections : देशभर में एनआईए (NIA) की टीम

मंगलवार ताबड़तोड़ छापेमारी (RAID) कर रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए की देशभर में कई जगहों पर रेड चल रही है.

एनआईए की ये कार्रवाई गैंगस्टर्स (Gangsters) के ठिकानों पर हो रही है.

दरअसल, पिछली कुछ जांच में खासतौर पर पंजाब के गैंगस्टर्स के ISI और

खालिस्तानी आतंकियों के साथ गठजोड़ की बात सामने आई थी,

जिसके बाद बड़ा कदम उठाते हुए एनआईए की छापेमारी चल रही है.

NIA Raid: मूसेवाला मर्डर केस में आतंकी एंगल का खुलासा

बता दें कि पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर (Sidhu Moose Wala Murder) केस में

अब आतंकी एंगल का खुलासा हुआ है. पंजाब के डीजीपी ने खुद बयान देते हुए कहा कि, इस मामले में गैंगस्टर्स और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कनेक्शन की बात सामने आयी है. दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत संदीप उर्फ काला जठेड़ी का आतंकी कनेक्शन मिला है. उन्होंने बताया, मूसेवाला मर्डर मामले में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान भी थे. डीजीपी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई के कहने और उसके इशारों पर आरोपी दीपक समेत उसके साथियों ने रेकी की थी.

मूसेवाला मर्डर मामले में अब तक 23 लोगों की गिरफ्तारी

बताते चले, मूसेवाला मर्डर मामले में अब तक 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, कुल 35 नामजद हैं और दो की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई. डीजीपी ने ये भी बताया कि, शुरुआती जांच में कपिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को भी टारगेट करने को कहा था.

NIA Raids Khalistani Connections: गैंगस्टर्स का आईएसआई के साथ कनेक्शन

कपिल ने पुलिस को बताया कि, वो और उसके दो साथियों ने मुंबई जाकर रेकी भी की थी. डीजीपी ने खुलासा करते हुए कहा कि, इस मर्डर मामले शामिल गैंगस्टर्स का आईएसआई के साथ कनेक्शन था. वहीं, इसके बाद एनआईए ने एक्शन लेते हुए गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापेमारी की है. एनआईए की ये छापेमारी देशभर में कई जगहों पर चल रही है.

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...