बेगूसराय घटना से बचते दिखे सीएम नीतीश, केंद्र पर बरसे

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का उद्घाटन के बाद नीतीश कुमार ने

उपस्थित लोगों को संबोधित किया. इस दौरान वे बेगूसराय की घटना से बचते हुए नजर आए.

उन्होंने बीजेपी का बिना नाम लिये कहा कि कुछ लोग जान बूझकर इस तरह की घटना करते हैं.

ताकि पूरी नजर इनपर हो लेकिन इनसब पर ध्यान देने की जरूरत नहीं हैं.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योजनाओं की शुरुआत हम करते हैं

लेकिन क्रेडिट कोई और लेने की कोशिश करता है.

बेगूसराय घटना: हम काम पर करते हैं विश्वास

हर घर नल जल योजना तो हमारी थी. लेकिन इसे लपक कर इसे अपना नाम दे दिया है.

मोदी सरकार का बिना नाम लिये सीएम नीतीश कुमार ने निशाना साधते हुए कहा कि

अब तक सब कुछ ऊपर वाले के ही हाथ में है. अब सबकुछ इन्हीं के नाम पर मीडिया में खबर चलाती है.

योजना हमने लाया नाम वे लोग कमा रहे हैं. ये लोग सिर्फ प्रचार करते हैं.

हमलोग सिर्फ काम पर विश्वास करते हैं. हमें प्रचार की जरूरत नहीं है.

योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को गांव-गांव जाकर जानकारी लेनी होगी.

बिहार को नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा

सीएम नीतीश ने कहा अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला जाता तो कितना फायदा होता.

लेकिन बिहार को दर्जा नहीं मिला. मेरा कहना है कि सिर्फ बिहार ही नहीं जो पिछड़ा राज्य है

उसको भी विशेष दर्जा दे देते तो देश का उत्थान होता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

बेगूसराय घटना: ऊपर वालों का मीडिया पर कब्जा

सीएम नीतीश ने कहा कि वे लोग कह रहे हैं कि राज्य सरकार बेकार है, तो वहां से कौन सा काम हो रहा है.

हम लोग सभी काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

आजकल ऊपर वालों का मीडिया पर इतना कब्जा हो गया है कि सबकुछ उन्हीं लोगों का छपेगा.

आजकल जगह-जगह पर कब्जा कर लिया है.

बेगूसराय घटना: हर एक पर सरकार की नजर

मुख्यमंत्री ने मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम तो

अब एक-एक घटना पर नजर रख रहे हैं. देख रहे हैं कौन क्या कर रहा है?

पहले जब साथ थे तो कहां कुछ हो रहा है. अब तो कुछ भी होता है तो एक साथ पहुंच जा रहे हैं.

एक महीना के अंदर लोग क्या-क्या बोल रहे हैं. आप कौन सा बढ़िया काम कर रहे हैं. कहां पर किस तरह की दिक्कत है. ये लोग सिर्फ प्रचार-प्रसार करते हैं काम नहीं करते हैं. उन्होंने वेबकास्टिंग से जुड़े लोगों को कहा कि इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दे कर सही कार्यों पर जोड़ लगाएं. अगर कहीं कुछ हो रहा है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग के अधिकारियों को दें. हम इसपर कार्रवाई करेंगे.

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP Visit: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे से कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा...

Jharkhand BJP Meeting 2026: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी...

 रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति और...

Viksit Bharat Mission: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में...

 रांची में प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विकसित भारत, गरीब कल्याण योजनाओं, रोजगार, एआई और सुशासन पर केंद्र...

Sudesh Mahto BJP Meeting: नितिन नबीन से मिले सुदेश महतो, NDA...

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मुलाकात की। एनडीए की मजबूती और राज्यसभा चुनाव...

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img