Best GPS in Jharkhand
Advertisment

अपनी कुव्यवस्था पर रोता पिंडदान का प्रथम द्वार पुनपुन घाट

Aurangabad-पूर्वजों को प्रथम पिंडदान- पुनपुन नदी में पिंडदान का एक अलग ही महत्व है. पितृ पक्ष के अवसर पर अपने पूर्वजों को प्रथम पिंडदान पुनपुन नदी घाट पर ही किये जाने की प्रथा है.

पुनपुन नदी में पिंडदान की अपनी महत्ता है

यह मान्यता सदियों से चली आ रही है. यही कारण है कि पुनपुन में पितरों का पिंडदान करने के लिए देश विदेश से पिंडदानी जुटते हैं.

इस संबंध में पंडा सुरेश पाठक बतलाते हैं कि मान्यताओं के अनुसार

पुनपुन नदी के घाट पर ही भगवान श्री राम ने माता जानकी के साथ

अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पहला पिंड का तर्पण किया था,

इसलिए इसे पिंडदान का प्रथम द्वार कहा जाता है.

इसके बाद ही गया के फल्गु नदी के तट पर पूरी विधि विधान से तर्पण किया गया था.

प्राचीन काल से ही पिंडदान तर्पण करने के लिए गया

आज भी है 52 वेदी पर पिंडदान करने की परंपरा

52 वेदी पर पिंडदान का तर्पण करने की परंपरा आज भी है.

गौरतलब हो कि साल भर में 3 बार पिंडदान किया जाता है.

लेकिन यह आसीन माह वाला पिंड दान का विशेष महत्व होता है.

पितरों के मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया जाता है.

पिंडदान एक भाव संप्रेषण प्रक्रिया है. मातृ कुल एवं पितृ कुल दोनों का पिंडदान होता है

और हम अपने पितरों को यहां पर याद करते हैं

और उनके नाम से पिंडदान करते हैं. पिंडदान में तीन चीजों की आवश्यकता महत्वपूर्ण है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से पिंडदान करने आए सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि

पिंडदान व्यक्ति के जीवन में एक उत्सव समान है.

जिसमें पुत्र को पिता एवं पूर्वजों की पिंड दान करनी चाहिए.

पुनपुन के बाद होता है फल्गु में पिंडदान

vlcsnap 2022 09 21 17h52m37s6 22Scope News

जिसमें तीन चीजें आवश्यक है, पहला- माता पिता की आज्ञा मानना,

 दूसरा- पूर्वजों के स्वर्गवास होने पर अधिक से अधिक लोगों को भोजन कराना और तीसरा- पुनपुन एवं फल्गु नदी में उनका पिंडदान कराना.

इन्हीं तीनों कार्यों से पुत्र पितृ ऋण, ऋषियों के ऋण से एवं देवों के ऋण से मुक्त हो सकता है.

इससे दीर्घायु संतान विधि एवं मुफ्त का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

श्रद्धालुओं ने कहा कि मरणोपरांत पूर्वजों के उद्धार के लिए हम लोग यहां पुनपुन नदी में पहला पिंडदान करने आए हैं.

इसके बाद गया स्थित फल्गु नदी में जाकर पिंड दान करेंगे.

मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण पिंडदानियों को होती है परेशानी

vlcsnap 2022 09 21 17h52m48s119 22Scope News

दूर दराज से आये हुए श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था कराया जाएपूरे भारतवर्ष एवं देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि यह मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है. ऐसे में सरकार व जिला प्रशासन को यथोचित आवश्यक सुविधाओं का व्यवस्था करानी चाहिए. जिससे दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो.

रिपोर्ट- दीनानाथ

प्रेम-प्रसंग में युवक ने सिकरहना पुल से नदी में लगायी छलांग,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सरावगी ने कहा- रिकॉर्ड मतों से जीत...

पटना : बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग 30 जुलाई को हो चुकी है जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी।...

गंगा कटाव पर सरकार सख्त, मंत्री ने कहा- 2 दिन में...

भागलपुर : भागलपुर में गंगा के तेज कटाव से राघोपुर-काजीकोरैया तटबंध का करीब 150 मीटर हिस्सा नदी में समा जाने के बाद बिहार सरकार...