Advertisment

राज्यपाल फागू चौहान की बिगड़ी तबीयत

एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली

पटना : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया. बताया जाता है कि कल देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद राज्यपाल को आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था. बिहार के सियासी गलियारे में जारी हलचल के बीच बड़ी खबर आई.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तबीयत में सुधार न होता देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया. उनके साथ डॉक्टर की एक टीम भी दिल्ली गई है.

राज्यपाल फागू चौहान: डॉक्टर की टीम ने शुरू की जांच

इससे पहले राज्यपाल को आईजीआईएमएस (IGIMS) में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया. पिछले एक हफ्ते से उनकी तबियत खराब है. लगातार तेज बुखार होने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात फागू चौहान की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें पटना के IGIMS में एडमिट कराया गया. उनके इलाज के लिए डॉक्टर्स की टीम लगी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है.

रिपोर्ट : प्रणव राज

राजेंद्र प्रसाद की जयंती और परमवीर अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि आज, राज्यपाल और CM ने दी श्रद्धांजलि

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...