Bihar: जदयू ने निकाला सतर्कता और जागरूकता मार्च

केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

पटना : जदयू ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे बिहार में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला.

प्रदेश कार्यालय से मार्च निकाला गया. जिसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह,

संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई नेता सहित कार्यकर्ता शामिल हुए.

इस दौरान बढ़ती महंगाई और बेरोजगार को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

बता दें कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद जदयू पहली बार केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

jdu 1 22Scope News

जदयू: विपक्ष के सभी नेताओं से सीएम नीतीश कर रहे बैठक

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर

विपक्षी एकता को एकजुट करने और केंद्र सरकार पर जदयू के तरफ से हमला बोला जा रहा है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के तमाम नेताओं से मिलकर

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार कर रहे हैं.

वहीं सोनिया गांधी से पिछले दिन मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि

2024 में सब विपक्ष को एकजुट करना है और कांग्रेस भी इसमें शामिल है.

इसी को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है.

देश में जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी तमाम ऐसे मुद्दे हैं उसको लेकर जदयू की तरफ से जागरूकता एवं सतर्कता मार्च निकाला जा रहा है.

jdu1 22Scope News

जदयू ने निकाला मार्च: महागठबंधन सरकार बनाने के बाद पहली बार प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि बिहार में एनडीए से अलग होकर महागठबंधन की सरकार बनाने के बाद जदयू पहली बार केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है. बता दें कि अमित शाह 23 सितम्बर को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये थे. वे सीमांचल के पूर्णिया और किशनगंज आये थे. जहां लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा. उस दौरान उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार लालू यादव के गोद में बैठ गये हैं. जिसके कारण बिहार में जंगलराज लौट आया.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Bihar Flood Relief 2026: बिहार बाढ़ के बीच सीएम सम्राट चौधरी...

Bihar Flood Relief 2026: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर सरकार लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित लोगों...

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...