हमारा हाथ नीतीश के साथ, 2024 में भाजपा की विदाई तय

Patna-पीएफआई पर बैन – राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि 2024 में भाजपा की विदाई तय है.

यह विदाई उसी दिन तय हो गयी थी जिस दिन नीतीश कुमार ने हमारे साथ हाथ मिलाया था.

पीएफआई पर बैन के साथ आरएसएस पर भी लगे प्रतिबंध

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, भाजपा की सरकार जाते ही सारे मामले खुलने लगेगें, लोगों के सामने भाजपा की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी.

इस सरकार की एक ही उपलब्धि है वह है हिन्दू मुस्लिम की राजनीति, सामाजिक साम्प्रदायिक बंटवारा.

यह सरकार पूरी तरह से  गरीब विरोधी सरकार है.  

हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम करती है. इसी बुनियाद पर इनकी सरकार टिकी है.

लेकिन हकीकत में यह गरीब विरोधी सरकार है.

पीएफआई संगठन को बैन करने के सवाल पर लालू यादव  ने कहा कि

जो भी संगठनों के द्वारा देश को बांटने का काम किया जाता है उसे बैन करना चाहिए,

चाहे वह आरएसएस हो या पीएफआई.

यहां बतला दें कि पीएफआई को सरकार ने पांच वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है,

इसके साथ ही पक्ष विपक्ष में बयानवाजी तेज हो गयी है.

जदयू के श्रवण कुमार ने भी पीएफआई के साथ ही आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर जायेंगे लालू प्रसाद यादव

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...