पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की बरसी पर लिखी भावुक चिट्ठी, चिराग से भी फोन पर की बात

चिराग पासवान ने पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम नीतीश से चिराग पासवान करेंगे मुलाकात

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को उनकी बरसी पर संदेश लिख कर याद किया है। रामविलास पासवान के बेटे और लोजपा नेता चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, साथ ही प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार देर रात चिराग से फ़ोन पर बात की और उसके बाद संदेश भेजा। चिराग पासवान ने पटना में अपने पिता रामविलास पासवान की बरसी का आज कार्यक्रम का आयोजन किया है। पीएम ने रामविलास पासवान को महान सपूत, बिहार का गौरव व सामाजिक न्याय का मसीहा कहा।

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में पत्र का जवाब देते हुए लिखा, पिता के बरसी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री का संदेश प्राप्त हुआ है। सर आपने पिता जी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है व उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। यह पत्र मेरे और मेरे परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करता है। आप का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

प्रधानमंत्री के संदेश में स्वर्गीय राम विलास पासवान के लिए सम्मान, स्नेह व अपने मित्र को खोने का ग़म दिखा। पीएम ने अपने संदेश में पासवान के सम्पूर्ण जीवन के उपलब्धियों को सराहा व उस पर रोशनी डाली। उन्होंने पत्र में कहा कि नए राजनैतिक लोगों को रामविलास पासवान से सीख लेनी चाहिए।

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के मौके पर पटना में बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी है। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष नेताओं को स्मृति कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। लोजपा सूत्रों ने कहा कि पासवान ने 12 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिये राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी आमंत्रित किया है। हाल ही में उन्होंने राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से भी मुलाकात की थी।

चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहते हैं। जमुई सांसद चिराग ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुमार उनके दिवंगत पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को देखते हुए समारोह में शिरकत करेंगे।

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...