नगर निगम कर्मियों ने फूंका डिप्टी सीएम का पुतला

हमलोगों को नहीं गैर सरकारी संगठन को निगम ने दिया काम- सियाराम सिंह

छपरा : छपरा नगर निगम के कर्मियों द्वारा लगातार तीन दिनों से काम बंद कर दिया गया है। वे सभी नगर निगम में गैर सरकारी संगठन से काम कराए जाने का विरोध कर रहे हैं। जबकि उन्हें बैठा दिया गया है काम नहीं दिया जा रहा हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन नगर निगम के कर्मियों ने नगरपालिका चौक पर प्रदर्शन कर डिप्टी सीएम सह नगर विकास व आवास मंत्री का पुतला दहन किया।

इससे पहले कर्मियों ने डिप्टी सीएम का पुतला बनाकर निगम कैंपस से कलेक्ट्रेट थाना चौक तक पुतला लेकर विरोध मार्च निकाला। हडतालियों का नेतृत्व बिहार लोकल बॉडीज एम्पलाइज फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष सियाराम सिंह कर रहे थे।

फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार नगर निगम व निकाय कर्मियों की मांगों पर पहल नहीं करती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार महादलितों को नौकरी न देकर उन्हें हटाने की जो साजिश कर रही है वो न्यायोचित नहीं है। कर्मियों के दमन के खिलाफ फेडरेशन हमेशा आवाज बुलंद करता रहेगा।

कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से नगर निगम का कार्य पूर्ण रूप से बाधित है। दफ्तर में वीरानगी छायी हुई है। शहरवासी नगर निगम के गेट पर लटके ताले को देखकर बैरंग वापस लौट रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि उन्हें टैक्स जमा करना था। किसी को जन्म, मृत्यु, आवास समेत कई अन्य कार्य के लिए लोग आ रहे हैं। लेकिन उन्हें हड़ताल के कारण वापस होकर लौटना पड़ रहा है।

इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने के लिए न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपुल भी अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन किया है। महासचिव मो. सुल्तान हुसैन इदरीसी ने कहा कि संघ की मांग एकदम जायज है। सरकार कॉरपोरेट लोगों द्वारा संचालित की जा रही है, जिस वजह से हर चीज को निजीकरण किया जा रहा है।

पुतला दहन कार्यक्रम में फेडरेशन के अध्यक्ष सियाराम सिंह के साथ ज्ञानी शर्मा, विरेंद्र कुमार, उपेंद्र, वीरेंद्र राम, शिव पति, मालती देवी, राधा देवी, अनिता देवी, मदन बांसफोर, लखन बांसफोर सहित सैकड़ो कर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्ट : रणजीत

Hemant Soren Emotional Message: मां रूपी सोरेन के निधन पर छलका...

Hemant Soren Emotional Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है। मां के...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गा पूजा से पहले 3.93 लाख महिलाओं...

Maiya Samman Yojana Payment, रांची: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सितंबर 2026 की...

Rupi Soren Death: रूपी सोरेन के निधन पर छलका नेताओं का...

Rupi Soren Death, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर...