Advertisment

आजादी का अमृत महोत्सव, साइकिल चलाकर जवानों का जत्था पहुंचा मोतिहारी

मोतिहारी : आजादी के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसको लेकर असम से साइकिल चलाकर जवानों का जत्था सोमवार को मोतिहारी पहुंचा। मोतिहारी के पिपराकोठी स्थित एसएसबी कैंप के पास साईकिलिंग करके पहुंचे जवानों का उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार,डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसएसबी 71 वीं बटालियन के डिप्टी कमाण्डेन्ट सुनील कुमार ध्यानी ने स्वागत किया। साइकिल चलाकर पिपराकोठी पहुंचे एसएसबी के जवानों को उद्योग मंत्री ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साइकिल से निकले जवान, “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दे रहे हैं। वहीं डीएम ने कहा कि अमृत महोत्सव के तहत साइकिल से दिल्ली जा रहे जवान फिटनेश इंडिया और इको फ्रेंडली इंडिया का संदेश दे रहे हैं।

बता दें कि साईकिल यात्रा में एसएसबी के कई यूनिट के जवानों का दल शामिल है। साइकिल से निकला जवानो का पहला दल असम के तेजपुर सीमांत,दूसरा दल दिसपुर सीमांत,तीसरा दल गुवाहाटी सीमांत और चौथा दल पटना सीमांत से चलकर मोतिहारी पहुंचा हैं। एसएसबी का दल देश के कई जिलों का भ्रमण कर 2 अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट तक जाएगा। हरी झंडी दिखाने के बाद गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार और डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने साइकिल चलाकर जवानों का हौसला आफजाई किया।

कर्मभूमि में ही तोड़ दी महात्मा की मूर्ति

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...