होमगार्ड जवान को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, इलाज के दौरान हुई थी मौत

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में पदस्थापित होमगार्ड के जवान ददन पांडेय की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई। शनिवार को जवान के पार्थिव शरीर को साकची गर्म नाला होमगार्ड मुख्यालय लाया गया, जहां उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव लेकर परिजन जवान के पैतृक गांव सिवान के लिए रवाना हो गए।

इससे पूर्व मृतक जवान के दाह संस्कार के लिए होमगार्ड डीएसपी अशोक कुमार द्वारा 10 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग परिजनों को दिया गया, साथ ही भरोसा दिया गया की जवान के आश्रितों को दो लाख का मुआवजा भी दिलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए होमगार्ड के पूर्व सचिव कमल शर्मा ने बताया कि पहली बार होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान मौत के बाद कार्यालय में सलामी दी गई। सलामी देने से होमगार्ड के सभी जवान प्रसन्न नजर आए।कमल शर्मा ने बताया होमगार्ड का जवान गरीब है, अगर जवान के पास पैसा रहता तो बेहतर इलाज करा सकता था। उन्होंने बताया ऑन ड्यूटी में मौत होने के कारण जवान के आश्रित को नौकरी भी दिलाई जाएगी।

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन विभाग के इस पहल की सराहना की गई। साथ ही सरकार से मांग की गई की मृतक जवान के आश्रितों को मुआवजा और नौकरी अविलंब उपलब्ध कराई जाए। वैसे झारखंड के होमगार्ड जवान अपने इन्हीं सब मांगों को लेकर पिछले कई सालों से आंदोलित हैं।

Saffrn

Trending News

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img