Advertisment

फ्रॉड के शिकार हुए तेजप्रताप, अपनी ही कंपनी के कर्मचारी ने लगाया चूना

पटना : फ्रॉड के शिकार हुए तेजप्रताप – लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव फ्रॉड के शिकार हो गए.

हमेशा अपने अंदाज और बयानों के लिए चर्चा में तेजप्रताप दूसरे कारणों से चर्चा में हैं.

हाल में ही आगरबत्ती का स्टार्ट अप शुरू करने वाले तेजप्रताप यादव इस

बार अपने ही कर्मचारी के द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हो गये हैं.

tej pratap letter 22Scope News

उन्होंने अपनी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

तेज प्रताप ने पटना के श्रीकृष्णा पुरी थाने के थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है.

तेज प्रताप यादव ने एसके पुरी पुलिस थाने में आवेदन देते हुए कहा है कि आशीष रंजन

उनकी कंपनी में मार्केटिंग का काम देखता है. उसने बिना इजाजत के अपने अकाउंट में 71000 रुपये मंगा लिया.

रकम एलआर राधा कृष्णा अगरबत्ती के अकाउंट में जानी थी. साथ ही उन्होंने

आरोपी कर्मचारी आशीष रंजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में तेज प्रताप यादव ने अगरबत्ती बनाने और बेचने का काम शुरू किया था.

तेजप्रताप ने अपने बिजनेस की शुरुआत काफी तैयारी के साथ की है. इसके लिए उसने न सिर्फ

अपना शोरूम बनाया बल्कि मार्केटिंग के लिए भी एक पूरी टीम तैयार की है.

तेजप्रताप की यह कंपनी किसी बड़े मार्केट प्लेस नहीं, बल्कि पटना और दानापुर के लालू खटाल में है.

इसी खटाल में अगरबत्ती का निर्माण कर बेचने का काम तेजप्रताप करते हैं.

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पटना में अटल बिहारी वाजपेयी की...

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में...