Advertisment

हजारीबाग: सीएसपी कर्मचारी से 4.55 लाख की लूट

टाटीझरिया में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को दिया अंजाम

हजारीबाग : जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरहो जंगल के पास देर शाम

दो हथियारबंद मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एसबीआई सीएसपी कर्मचारी से हथियार के

बल पर 4 लाख 55 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया.

एसबीआई टाटीझरिया शाखा से पैसे लेकर लौट रहे धरमपुर निवासी विकास प्रजापति

पिता सहदेव प्रजापति ने बताया कि शाम करीब 5ः30 बजे एनएच-100 होलंग से

महज 300 मीटर की दूरी पर बेरहो जंगल में ड्यूक बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे सामने से टक्कर मार कर गिरा दिया. उससे नाम पूछा और हथियार के बल पर बैग छीनकर होलंग बीआरसी के रास्ते से भाग निकले.

loot1 22Scope News

सीएसपी कर्मचारी: मामले की जांच में जुटी पुलिस

विकास प्रजापति ने बताया कि बैग में धरमपुर स्थित सीएसपी संचालक दाऊद अंसारी का 2 लाख 85 हजार रुपए, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व पैन कार्ड, टाटीझरिया सीएसपी संचालक मनोज राम का 1 लाख 50 हजार व पांच एटीएम और कोल्हू सीएसपी संचालक कमल प्रजापति का 20 हजार रुपए शामिल था. विकास दाऊद अंसारी के सीएसपी का स्टॉफ है और हमेशा धरमपुर से एसबीआई टाटीझरिया शाखा राशि ले जाने और लाने का काम किया करता था. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

राघा गोविंद मंदिर में रघुवर दास लगा व्यवसायिक कांप्लेक्स बनवाने का आरोप

BJP का दावा,उसकी गाड़ी पर नहीं निकला था आईटी अधिकारियों का काफिला

रिपोर्ट: शशांक शेखर

कमिंस इंडिया लिमिटेड की कुल बिक्री में 14 फीसदी का इजाफा

Mohania Animal Smuggling: मोहनिया में पशु तस्करी का बड़ा खुलासा, 3...

Mohania Animal Smuggling, कैमूर: पशु तस्करी के खिलाफ मोहनिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 27 मवेशियों को बरामद किया...

JPSC 21 Exams Cancelled: JPSC की 21 परीक्षाएं रद्द होने से...

JPSC 21 Exams Cancelled: झारखंड सरकार ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) समेत JPSC के तहत होने वाली 21 परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं को रद्द...

Pathardih Coal Washery Accident: पाथरडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, वेल्डिंग...

Pathardih Coal Washery Accident: झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर घायल हो गए।...