Commercial Advertisment

रांची: राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा की तैयारी पूरी, जानें क्या है तैयारियां

डीएसपी रैंक के 40 अफसरों की होगी तैनाती

14 नवंबर को आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल ने वरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर को रांची आयेंगी. वह राजभवन में रुकेंगी.

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राष्ट्रपति की सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन ब्लू बुक के

अनुसार करने का निर्देश जारी किया है. वहीं सुरक्षा को लेकर डीएसपी रैंक के

40 अधिकारियों की तैनाती आज से होगी. इनमें 25 की तैनाती रांची जिला में

और 15 अधिकारियों की खूंटी जिला में की गयी है. यह तैनाती 15 नवंबर तक

कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए की गयी है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

डीएसपी रैंक के जिन अफसरों की तैनाती रांची जिला में की गयी है, उनमें जैप-02 से मनोज कुमार महतो, जैप 7 से राज कुमार मेहता, जैप 8 से दीपक कुमार और बेनेडिक्ट मरांडी, जैप 9 से विजय कुमार कुशवाहा, जैप 10 से सुमनगिनी नाग और यशोधरा, रांची जिला से प्रशिक्षु डीएसपी अंकिता राय, आईटीएस से अमिता लकड़ा सहित कई पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है.

राज्यपाल ने तैयारियों का लिया जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 14 व 15 नवंबर को झारखंड दौरा को लेकर शुक्रवार को राज्यपाल रमेश बैस ने राजभवन में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अधिकारियों के साथ उनके आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों, उलिहातू, खूंटी एवं रांची के कार्यक्रमों की रूपरेखा, कारकेड एवं विधि-व्यवस्था आदि की समीक्षा की. मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महनिदेशक नीरज सिन्हा, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, मंत्रिमंडल प्रधान सचिव वंदना दादेल एवं अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) संजय लाटकर आदि मौजूद रहे.

एनटीपीसी के कोल ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी. खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका ऑनलाइन उद्घाटन करेंगी. एनटीपीसी कोयला मुख्यालय के पीआरओ अमित कुमार बेहरा ने बताया कि परियोजना हजारीबाग जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर केरेडारी प्रखंड में स्थित है. इस खदान से प्रतिवर्ष 70 लाख टन कोयले का उत्पादन होगा. खनन निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष सरकार को 164 करोड राजस्व प्राप्त होगा. अलग से जिला डीएमएफटी फंड में 16 करोड़ मिलेगा.

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...