पिछड़ों की हकमारी के खिलाफ आजसू करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

सभी जिला मुख्यालय में 17 नवंबर को होगा विरोध प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

रांची : पिछड़ों की हकमारी के खिलाफ आजसू पार्टी 17 नवंबर को राज्यव्यापी आंदोलन करेगी.

कल होने वाले आंदोलन को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने

कहा कि निकाय चुनावों में ओबीसी के हितों को लेकर सरकार से अविलंब हक और

अधिकार सुनिश्चित कराने की मांग के साथ कल सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी के नेता,

कार्यकर्ता और समर्थक आंदोलन करेंगे तथा ज्ञापन सौंपेंगे.

चुनाव में ओबसी को मिले हक और अधिकार- देवशरण भगत

डॉ. भगत ने कहा कि इसी वर्ष मई महीने में बिना ओबीसी आरक्षण के झारखंड में

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुआ. ऐसा झारखंड के इतिहास में पहली बार हुआ. आजसू पार्टी का मानना है कि यह स्थिति पैदा करने के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार जिम्मेदार है. इन चुनावों में ओबीसी को उनका हक और अधिकार मिले, इसके लिए सरकार कभी गंभीर और संवेदनशील नहीं रही. लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद ओबीसी के साथ भेदभाव करते हुए जिलों में निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

सरकार के खिलाफ पिछड़ों में रोष

देवशरण भगत ने कहा कि पंचायत और नगर निकाय में प्रतिनिधित्व करने का जो भी मौका था उसे छीना जा रहा है. इस हकमारी के खिलाफ पिछड़ों में सरकार के खिलाफ रोष है. पिछड़ा वर्ग के इस रोष से और प्रतिनिधित्व तथा भागीदारी के सवाल पर आजसू पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है. इसी अभियान के तहत कल सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे.

इसी क्रम में कल आजसू पार्टी की रांची जिला इकाई के सभी नेता, केंद्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मांग पत्र लेकर मोराबादी स्थित बापू वाटिका से राजभवन कूच करेंगे.

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...