बिहार: नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, विधानसभा में हुई 28 महिला विधायक

मोकामा विधायक नीलम देवी और गोपालगंज विधायक कुसुम देवी को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

पटना : नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ- बिहार के मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में

निर्वाचित दो नए विधायकों को विधानसभा में मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने दोनों महिला विधायकों नीलम देवी और कुसुम देवी को

विधानसभा की सदस्यता दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत कई अन्य मंत्रिमंडल सदस्य मौजूद रहे.

इसी के साथ अब बिहार विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 से बढ़कर 28 हो गई है.

bihar mla 22Scope News

जानिए शपथ के बाद क्या बोलीं नीलम देवी और कुसुम देवी ?

इस दौरान अनंत सिंह की पत्नी और मोकामा विधायक नीलम देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोकामा के लोगों ने एक बार फिर से विश्वास जताया है. वह मोकामा के इलाके की समस्याओं को विधानसभा के पटल पर रखेंगी ताकि उसका निदान हो. सदन में जनता के सवालों को उठाएंगे. जनता की जो भी समस्या है उस पर हम सरकार से बात करेंगे.

bihar mla123 22Scope News

वहीं गोपालगंज की नवनिर्वाचित कुसुम देवी ने कहा कि जनता के सवालों को मैं सदन में रखूंगी. मेरे पति जो काम अधूरा छोड़ कर गए हैं उनको पूरा करने की काम करूंगी. ये विकास की जीत है, यह जनता की जीत है. जो भी काम करूंगी वह जनता के लिए करूंगी.

bihar mla12 22Scope News

नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ: नीलम देवी और कुसुम देवी ने लहराया जीत का परचम

बता दें कि मोकामा में आरजेडी की नीलम देवी ने जीत हासिल की थी, जबकि गोपालगंज में बीजेपी की कुसुम देवी ने जीत का परचम लहराया था. हाल ही में हुए उपचुनाव में मोकामा से राजद उम्मीदवार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बड़े अंतर से अपने करीबी उम्मीदवार बीजेपी की सोनम देवी को हराया था. नीलम देवी ने बीजेपी प्रत्याशी सोनम देवी को 16 हजार से ज्यादा वोटों से हरायी थी. वहीं बीजेपी ने अपनी गोपालगंज सीट बचाने में कामयाब रही थी. यहां कांटे की टक्कर में बीजेपी उम्मीदवार कुसुम देवी ने राजद के मोहन गुप्ता को करीब 2 हजार मतों से हराया था.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...