हजारीबाग: स्वाधार गृह से चार नाबालिग समेत सात युवतियां फरार

स्वाधार गृह की अधीक्षक के आवेदन के बाद खोज में जुटी पुलिस

हजारीबाग : स्वाधार गृह से चार नाबालिग- शहर के कल्लू चौक-नुरा रोड स्थित स्वाधार गृह से

चार नाबालिग समेत सात युवतियां फरार हो गई. घटना सोमवार की देर रात एक बजे की बताई जा रही है.

इस संबंध में स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू ने लोहसिंगना थाने में आवेदन दिया है.

इसकी पुष्टि थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने भी दी है.

महिला गार्ड को बंधक बनाकर फरार हुईं युवतियां

बताया जाता है कि स्वाधार गृह की महिला गार्ड कोमा कुमारी को बंधक बनाकर मुख्य दरवाजे से सातों फरार हो गईं. इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदू प्रभा खलखो ने बताया कि फरारियों की तलाशी के लिए पुलिस को आवेदन दिया गया है.

डीएसडब्ल्यू समर्पण संस्था के अधीनस्थ स्वाधार गृह में है कुल 14 युवतियां

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. फरार आरोपियों में चार नाबालिग किशोरियां और तीन बालिग युवतियां शामिल है. ये सभी टाटीझरिया, पतरातू, बड़कागांव, केरेडारी, बरही और दिल्ली की रहनेवाली है. इस स्वाधार गृह में फिलहाल 14 आरोपी रह रही हैं, जिनकी सुरक्षा में तीन महिलाएं सेवारत हैं. मिनिस्ट्री ऑफ वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के तहत समर्पण संस्था स्वाधार गृह चला रही हैं.

स्वाधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही पुलिस

इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु की पीड़ित युवतियों और महिलाओं के लिए पुनर्वास व आश्रम के साथ भोजन, कपड़ा, स्वास्थ्य जांच, आर्थिक मदद और सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था है. लेकिन अब नाबालिगों को भी यहां रखा जा रहा है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां तीन सीसीटीवी कैमरे भवन के बाहरी हिस्से में लगाए गए हैं. पुलिस सीसीटीवी कैमरे से वारदात की सुराग खंगालने की तैयारी में जुटी है.

स्वाधार गृह से चार नाबालिग: सुरक्षा इंतजाम पर उठ रहे सवाल

सवाल ये उठता है की आखिर ये लड़कियां जो यहां से भागी है वो कहां गई है और उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया. क्या इस गृह में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं है? कैसे कुछ लड़कियां गार्ड को बंधक बनाकर भाग गई. लोहसिंगना थाना प्रभारी जांच में जुटे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जायेगी.वहीं थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही सभी लड़कियों को रिकवर कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट: शशांक शेखर

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...