Dhanbad: भाई ने ही उजाड़ा बहन का सुहाग, पुलिस ने किया उद्भेदन

धनबाद : भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग- 23 नवंबर की देर रात गिरिडीह के युवक विनोद ठाकुर की

हत्याकांड का शुक्रवार को धनबाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है.

धनबाद डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि

भेलाटांड के रहने वाले अभिषेक महतो ने ही अपने सगी बहन भारती के पति की हत्या की. आरोपी इस प्रेम विवाह से नाराज था.

dsp 22Scope News

बहनोई के सिर पर बांस से किया था हमला

उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व ही सेमेस्टर फोर्थ की परीक्षा देने के लिए पति संग भेलाटांड आईं थी. घटना के कुछ देर पहले ही मृतक अपने ससुर को भोजन पहुंचाने गया था. जिसे देख कर अभिषेक को गुस्सा आ गया और लौटते समय बांस से अपने बहनोई के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बांस को भी कब्जे में ले लिया है. वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया.

murder1 2 22Scope News

भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग: दो दिन पहले हुई थी युवक की हत्या

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में दो दिन पहले युवक की देर रात हत्या कर दी गई. खून से लथपथ युवक को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर डीएसपी अमर पांडेय समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पहुंचे एवं उसे एनएनएमएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

5 माह पूर्व युवती से युवक ने किया था प्रेम विवाह

बताया जा रहा है कि मृतक विजय ठाकुर गिरिडीह के बेंगाबाद का रहने वाला था. 5 माह पूर्व ही उसने भेलाटांड की एक युवती से प्रेम विवाह किया था. दोनों पास के ही एक प्रसिद्ध मॉल में काम करते थे. लेकिन दोनों के प्रेम विवाह से वधु पक्ष के परिवार वाले खुश नहीं थे.

भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग: सरकारी स्कूल के पास मिला युवक का शव

खून से लथपथ विजय का शव सरकारी स्कूल के पास रात 8ः00 बजे बरामद हुआ. उसकी हत्या किसने की इस रहस्य से पर्दा अब तक नहीं उठ पाया है. विजय के सिर में जोरदार हमला किया गया, सिर से काफी खून बह रहा था. स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ युवक को देख पुलिस को सूचना दी थी. शादी के बाद से ही ससुराल वालों के साथ युवक का मतभेद चल रहा था.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...