MUNGER: मुंगेर सदर अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम चरम पर है.
अस्पताल में भर्ती मरीजों को कड़ाके की ठंड में बरामदे के फर्श पर
लिटाकर इलाज किया जा रहा है. इतना ही नहीं मरीजों को
ठंड से बचने के लिए कंबल और चादर भी उपलब्ध नहीं कराया गया है.
मरीजों ने बताया कि पुरुष वार्ड अंतर्गत मेडिकल और
सर्जिकल वार्ड की रंग रोगन और मरम्मत के दौरान उन्हें
बरामदे पर शिफ्ट कर दिया गया. अस्पताल प्रबंधन की
लापरवाही के कारण ठंड से बचाव के उपाय के बिना
ही सभी मरीजों को बरामदे में शिफ्ट कर दिया गया.

ठंड से बेहाल सदर अस्पताल में बरामदे में बैठे मरीज
बरामदे पर जिन मरीजों को रखा गया है उस जगह पर ठंड के दौरान चल रही तेज पछुआ हवा के बीच सिकुड़ कर मरीज अपना इलाज करा रहे हैं. इतना ही नहीं जिस जगह मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, उस जगह से ही नाले का गंदे पानी की बदबू लोगों को बेहाल कर रही है. सदर अस्पताल में वार्ड के बाहर बरामदे पर लगभग 1 दर्जन से अधिक भर्ती मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिसमें ऐसे कई मरीज हैं जो कि वह 1 सप्ताह पूर्व से ही भर्ती हैं.
क्या कहते हैं अस्पताल में भर्ती मरीज
अस्पताल में भर्ती मरीज कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह निवासी मोहम्मद मंजूर आलम ने बताया कि वह लगभग 1 सप्ताह से अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है और अस्पताल कर्मी के द्वारा कभी बेड पर सोने के लिए चादर नियमित रुप से नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ठंड के बीच अस्पताल प्रबंधन द्वारा ओढ़ने के लिए कंबल भी नहीं दिया गया है.
अस्पताल में जिस जगह पर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है उस जगह पर पूरे अस्पताल परिसर का गंदा पानी नाले के माध्यम से बहता रहता है और ऊपर से छत का पानी रिसाव होने के कारण पानी से भी काफी बदबू आ रही है. जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.
रिपोर्ट: राधा मानव
- Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों होगा शैक्षणिक आकलन? जानिए पूरी तैयारी
- Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट, जानिए कब से शुरू होगा अभियान
- Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा? डेटा से OTT तक जानें पूरी डिटेल
Highlights
















