धनबाद में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

DHANBAD: नवजात शिशु का शव धनबाद जिले के धनबाद थाना क्षेत्र में

धैया खटाल रोड में सदा शिव आश्रम में एक नवजात शिशु

का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव मिलने के बाद

इसको लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं.

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनबाद सदर थाना को दी.

जहां मौके पर पहुंचकर सदर थाना टीम नवजात शिशु

को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी.
संभावना जताई जा रही है कि अनचाहे बच्चे को

जन्म देने के बाद कोई मां इसे मंदिर प्रांगण में

छोड़ कर चली गई थी, ठंड अधिक होने की वजह से बच्चे की मौत हो गई.

सबसे पहले मंदिर के पुजारी ने नवजात को देखा

घटना के संबंध में मंदिर के पुजारी बसंत पांडेय ने बताया कि

सुबह-सुबह मंदिर की गेट खोल कर मंदिर की साफ सफाई

कर रहे थे सोमवार के दिन होने की वजह से भगवान शिव जी पर धतूरा का फल चढ़ाने के लिए मंदिर के दाई ओर देखा तो एक लाल कपड़े में एक शिशु दिख रहा है जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी गई. जिसके बाद यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गये और पुलिस को सूचना दी गई.

नवजात शिशु का शव -मृत नवजात की नहीं हो सकी पहचान

वहीं स्थानीय श्रद्धालु अरविंद कुमार ने मीडिया को बताया कि मृत बच्चे की पहचान के लिए कई लोगों से चर्चा की गई लेकिन कुछ पता नही चला. आखिरकर मंदिर में तुलसी पौधे के नीचे नवजात शिशु को इस ठंड में क्यों रखा गया है.

वहीं सदर थाना पुलिस के अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस की सूचना दी जिसके बाद यहां पहुंचकर देखा कि एक नवजात शिशु का शव लाल कपड़े में लपेटकर शिव मंदिर के प्रांगण के तुलसी पौधे के नीचे रखा गया है लेकिन अज्ञात शिशु मृत पाया गया है. जिसकी जांच जारी है.

रिपोर्ट: राजकुमार

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...