मुंगेर: हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुंगेर : हथियार के साथ- जिले की पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पटना रोड बेलन बाजार मोहल्ले में छापेमारी कर हथियार के साथ चार अपराधियों को दबोचा. पुलिस ने दो देसी रायफल, 4 देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस, स्कूटी, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है.

apradhi1 22Scope News

हथियार के साथ: इन अपराधियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पटना रोड बेलन बाजार मोहल्ले में एक स्कूटी लेकर दो तस्कर हथियार का खरीद फरोख्त करने वाला है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने दोनों युवकों (कुमार पियूष और मोहित कुमार) को गिरफ्तार कर लिया. वहीं जांच के क्रम में एक युवक मोहित कुमार के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और तीन मोबाईल बरामद किया गया.

हथियार बेचने पर मिलता है कमीशन

एसपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान पुलिस को मोहित ने बताया कि कौड़ा मैदान के रहने वाले विवेक कुमार वर्मा मुझे हथियार सप्लाई करता है और हम बेचते हैं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेक कुमार वर्मा को दबोचा लिया. एसपी ने बताया कि विवेक कुमार वर्मा, मोहित और पियूष को हथियार सप्लाई करता है और दोनों 27 हजार में हथियार को बेचता है और 4 हजार रुपए दोनों को कमीशन के रूप में मिलता है.

गिरफ्तार दिलीप सिंह के घर से मिला भारी मात्रा में हथियार

उन्होंने कहा की गिरफ्तार विवेक वर्मा के मोबाईल को सर्च किया तो कई हथियार के साथ फोटो खिंचवा रखे थे. इसी के आधार पर सोमवार को कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू कुमार के नेतृत्व में बिंदवाडा कटघर टोला निवासी दिलीप सिंह के घर में छापेमारी की. जहां पुलिस ने एक घर से दो देसी रायफल, चार देसी कट्टा, 17 जिंदा कारतूस, एक दो नाली बंदूक बट, 17 पीस जिंदा कारतूस बरामद किया. साथ दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने कहा कि विवेक वर्मा अवैध हथियार का सप्लाई करता है. जिसके कई क्लू पुलिस को मिला है. जिसकी जांच की जा रही है.

हथियार के साथ: ये है इनका प्रोफाइल

बता दें कि गिरफ्तार अपराधी तस्कर विवेक कुमार वर्मा ज्योतिषचार्य हैं. वहीं मोहित के पिता राजकुमार सिंह शिक्षा विभाग के अधिकारी है. कुमार पियूष के पिता गोपाल कुमार सिंह डीएम कार्यालय के कर्मचारी हैं.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

हथियार का शौकीन गौरव राज दस साल जेल में रहने के बना तस्कर, पटना पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...