रांची : BIT मेसरा की छात्रा- बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी कुमारी की हत्या मामले में
टाटीसिल्वे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. हत्या का आरोप पीयूष तिवारी पर लगाया गया है.
मृतका के पिता विजय राम ने ये प्राथमिकी दर्ज कराई है.
वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है.

BIT मेसरा की छात्रा: रेलवे ट्रैक मिला था छात्रा का शव
टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के आरा गेट के समक्ष रेलवे ट्रैक के समीप सोमवार की शाम पल्लवी का शव मिला था.
शरीर पर कई जख्म भी मिले थे. पल्लवी के घर घटना के बाद से ही मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में परिजनों ने पियूष तिवारी पर आरोप लगाया है.

हॉस्टल में एक लड़के के साथ हुआ था झगड़ा- मृतक छात्रा की मां
मृतक पल्लवी की मां का कहना है कि बेटी घर की पूजा में शामिल होने आयी थी. पल्लवी को अभी कुछ और दिन यही रहना था. वहीं कॉलेज के हॉस्टल से समान लाने की बात कह घर से निकली थी, लेकिन जब दोपहर में उसे फोन किया तो उसने बताया कि उसका एक लड़के के साथ बहस हो रहा है. जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया.
BIT मेसरा की छात्रा: जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी- ग्रामीण एसपी
वहीं जब पुलिस ने आरोपी पीयूष तिवारी का मोबाइल ट्रेस किया तो उसका मोबाइल का लोकेशन झारखंड के बाहर का मिला. उसके यूपी भागने के भी संकेत मिले हैं. जिसे देखते हुए डीएसपी नीरज के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर दिया गया है. मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पल्लवी और एक युवक को लोगों ने एक साथ देखा था और दोनों के बीच बकझक भी होते हुए देखी गयी थी. जिसके बाद युवती का शव लोगों ने देखा और युवक वहां से फरार हो गया. वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट: मुर्शीद आलम
Highlights


