Advertisment

लालू यादव के बेटे के घर में चोरी, नौकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव के घर से लाखों की चोरी

का मामला सामने आया है. जिसमें खुद तेज प्रताप यादव ने

सचिवालय थाने में इसकी जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

अपने प्राथमिकी में तेज प्रताप ने घर में काम करनेवाले नौकर पर शंका जाहिर की है.

तेज प्रसाद की शिकायत के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

chandan 22Scope News

कीमती सामान और कैश लेकर फरार

मामले में पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना तेज प्रताप को

2 एमस्ट्रेंड रोड आवंटित आवास में हुई है.

जहां उनका नौकर चंदन कुमार लंबे समय से काम कर रहा था.

पिछले दिनों जब तेज प्रताप अपने इस आवास से मां राबड़ी देवी के घर में शिफ्ट हुए

तो उन्होंने घर की देखरेख की जिम्मेदारी चंदन को सौंप दी थी.

बताया गया कि इसी दौरान बीते 27 मई को वह घर के कीमती सामान और कैश लेकर फरार हो गया.

आईफोन और तीन बैग की चोरी

अपनी शिकायत में तेज प्रताप ने बताया है कि किदवईपुरी के पीएनटी कॉलोनी निवासी चंदन कुमार पिता वीरेंद्र प्रताप ने मेरा आईफोन और तीन बैग की चोरी की है. उन्होंने बताया कि इसके साथ चंदन ने मेरी गाड़ी बीआर-01 सीएच-9999 केए को भी बुरी तरह नुकसान किया. इसके 10 सर्कुलर रोड में आकर भी गाली गलौज की.

चोरी की घटना सामने आने के बाद अब खुद तेज प्रताप यादव ने थाने में शिकायत की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने आवास के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ भी काम में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस मुख्यालय से शिकायत की है.

रिपोर्ट: शक्ति

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...