कैदी कृष्ण मोहन झा रिम्स के आईसीयू वार्ड से फरार

बिना हथकड़ी के इलाज करा रहा था कैदी, खोजबीन में जुटी पुलिस

रांची : रिम्स के आईसीयू वार्ड में इलाज करा रहा कैदी कृष्ण मोहन झा अहले सुबह फरार हो गया. बिना हथकड़ी के कैदी का इलाज चल रहा था. कैदी कृष्ण मोहन झा को होटवार जेल से इलाज के लिए लाया गया था.

घटना की सूचना मिलने के बाद बरियातू थाना की पुलिस रिम्स में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. घटना की सूचना शहर के थानों में दे दी गई है, और चेकिंग अभियान का आदेश दे दिया गया है. पूरे मामले पर पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कैदी की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि कैदी कृष्ण मोहन झा को जेल में रहने के दौरान पेट में दर्द हुआ था और नाक से खून निकलने लगा था. इसके बाद होटवार जेल से कैदी को इलाज कराने के लिए रिम्स में 27 अगस्त को भर्ती कराया गया था. इलाज कराने के लिए कैदी को डॉ. सीबी शर्मा के वार्ड में भर्ती कराया गया था. कैदी की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात थे. जानकारी के अनुसार सिपाही कैदी को छोड़कर रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में गया था. कैदी ने अपने पास किसी सुरक्षाकर्मी को नही देख कर फरार हो गया.

शुरुआती जांच में पता चला कि कैदी कृष्ण मोहन झा शौच के बहाने दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया. फरार कैदी कोयल शंख जोन का पूर्व जोनल कमांडर था. कैदी पिछले पांच वर्षों से जेल में बंद था.

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...