मुंगेर : मुंगेर में चमत्कार- जिले के असरगंज गजब का चमत्कार हो गया. यहां एक पेड़ में साक्षात मां काली
की आकृति देखी गई. जिसे देखने वालों को भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं लोगों ने पूजा पाठ करना शुरू कर दिया.

ब्रहमांक्कुर नाथ मंदिर के प्रांगण में दिखा मां काली की आकृति
दरअसल मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर असरगंज प्रखंड क्षेत्र के जोरारी पंचायत
के बदरखा गांव स्थित काफी पुराना और चर्चित ब्रहमांक्कुर नाथ मंदिर के प्रांगण में लगे एक फूल के पेड़
के जड़ में अचानक माँ काली के आकार की एक आकृति उत्पन्न हो गयी है.
आकृति देखने में लाल और सफेद कलर का है, जहां लाल कलर दिख रहा है वह एक मुकुट है.
वहीं सफेद रंग में आंख और मुंह बना हुआ है. जो देखने में कुछ-कुछ इंसानों के चहरे से मिलता जुलता प्रतीत होता है.

स्थानीय लोगों ने दी ये जानकारी
जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि साक्षात माँ काली की उत्पत्ति हुई है और उन्होंने हम सबों को दर्शन दिया है.
जानकारी के अनुसार इस बात का पता उस समय चला जब मजदूर अरुण यादव और मसूदान पासवान फूल
के वृक्ष की सफाई का काम कर रहे थे तब वहां देखा कि एक अजीबो-गरीब आकृति पेड़ के जड़ के पास
से निकला हुआ मिला. तब वहां पूजा कर रहे पुजारी को बुलाकर दिखाया गया.

मुंगेर में चमत्कार: लोगों की उमड़ी भीड़
पुजारी ने कहा कि ये माँ काली का रूप है. तभी से देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं महिलाएं
और पुरुष की सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इसे चमत्कार का नाम देने लगे.
कई भक्तों ने वहां पर पूजा अर्चना शुरू कर दी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में यह बात तेजी से सोशल मीडिया
और लोगों के माध्यम से फैल गयी है, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है.
रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा


















