Banka में कंधो पर रख मां काली को दी गई विदाई, भक्तिमय रहा इलाका

बांका: बांका में बड़े ही श्रद्धा और आस्था के साथ मां काली को भक्तों ने विदाई दी। मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान लोगों ने कंधे पर प्रतिमा रख कर विदाई दी। शोभायात्रा में बैंड बाजे और जय मां काली के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। इस दौरान आकर्षक ढंग से मां काली की प्रतिमा को सजाया गया था। इस दौरान कुल्हरिया मां काली महारानी पूजा समिति के सह अध्यक्ष अनिल झा ने बताया कि यहां पूर्वजों के समय से काली पूजा की जाती है।

पूर्वजों के मार्गदर्शन के अनुसार यहां सामान्य विधि और बलि प्रथा के साथ पूजा पाठ की जाती है। यहां का मेला भी काफी आकर्षक और मशहूर है। यहां लोग दूर दूर से मेला देखने आते हैं। वहीं विसर्जन के दौरान गांव के लोग मां काली की प्रतिमा को कंधे पर रह कर विसर्जन के लिए लेकर जाते हैं। इस दौरान महिलाएं भी माता को अगरबत्ती, सिंदूर प्रसाद आदि से पूजा करती हैं और धन धान्य के साथ ही मंगल जीवन की कामना करती हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-     पूर्व राज्यसभा सांसद RK Sinha ने की बड़ाई, सीएम नीतीश ने पैर छू कर लिया आशीर्वाद

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Banka Banka

Banka

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...