GIRIDIH: जमीन विवाद में 17 नामजद और सौ अज्ञात लोगों पर FIR

GIRIDIH: गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनवाडीह मौजा में

हुए जमीन विवाद मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
बेंगाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों से 17 नामजद और लगभग सौ

अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट

और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. एफआईआर में एक पक्ष से भू-माफिया और उनके समर्थकों समेत 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है जबकि, दूसरे पक्ष से विरोध करने वालों में 8 लोगों के नाम शामिल हैं.


जमीन पर बाउंड्री वाल निर्माण रोकने को लेकर हुआ था विवाद


बुधवार को बेंगाबाद-मधुपुर एनएच 114 के किनारे सोनवाडीह मौजा स्थित एक जमीन पर एक पक्ष की ओर से अपनी दावेदारी पेश करते हुए घेराबंदी का काम शुरू किया था, जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया. इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए काम बंद करने का निर्देश दिया और निर्माण कार्य में लगे लोगों और विरोध करने वाले ग्रामीणों को हटा दिया.

साथ ही दोनों पक्षों को कागजात के साथ थाना आने का निर्देश दिया. लेकिन, पुलिस टीम के जाने के कुछ देर बाद स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्ष फिर से आमने सामने हो गए. इस दौरान दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी होने लगी. आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से भय का माहौल बनाने के लिए हवाई फायरिंग की गई, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से तीर चलाया गया. हालांकि, घटना में किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है.


दोनों पक्षों ने नहीं दिया आवेदनः थाना प्रभारी

बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि घटना को लेकर

दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है.

सूचना के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके

जांच पड़ताल शुरु कर दिया है. उन्होंने बताया कि घटना से

संबंधित तथ्यों और साक्ष्य की पड़ताल की जा रही है.

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी विकास चौरसिया ने खुद को निर्दाेष बताया है. उन्होंने कहा कि घटना के दिन दुर्गापुर में इलाज करवा रहे थे और उस रात दुर्गापुर में ही थे. इस स्थिति में हम घटनास्थल पर कैसे रह सकते हैं. इसका मेरे पास साक्ष्य भी है.

रिपोर्ट: मोहम्मद चाँद

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...