कर्नल कप 2022: अमही का मोहम्मदाबाद से होगी खिताबी जंग

सड़ेया को हराकर अमही कर्नल कप के फाइनल में पहुंचा, 23 दिसंबर को होगा फाइनल मुकाबला

हुसैनाबाद आएंगे भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया

हुसैनाबाद (पलामू) : कर्नल कप 2022- जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान में खेले जा रहे कर्नल कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में मंगलवार को अमही का सामना सड़ेया से हुआ. दोनों टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए जोरदार टक्कर हुआ. मध्यांतर तक खेल गोल रहित बराबरी पर रहा. दोनों टीमों को कई मौके भी मिले लेकिन गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई.

football1 2 22Scope News

पेनल्टी शूटआउट में अमही ने सड़ेया को 5-4 से हराया

निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हुई. उसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ जिसमें अमही ने सड़ेया को 5-4 से हराकर विजय हासिल की और फाइनल में अपना स्थान पक्का किया.

football12 2 22Scope News

कर्नल कप 2022: 23 दिसंबर को होगा खिताबी मुकाबला

23 दिसंबर को खिताबी मुकाबला अमही बनाम मोहम्मदाबाद के बीच खेला जाएगा.. मैच से पूर्व आज के मुख्य अतिथि हैदरनगर प्रखंड प्रमुख कलावती देवी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी. क्लब के संरक्षक कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

football123 2 22Scope News

फाइनल मैच में आएंगे बाईचुंग भूटिया

उन्होंने कहा कि आप सभी के खेल से खुश होकर भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय सिंह और मंजीत सिंह आप सभी के साथ फाइनल मैच देखने के लिए आ रहे हैं. यह हुसैनाबाद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. आप सभी को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा. यह सौभाग्य की बात है 23 दिसंबर हुसैनाबाद के लिए ऐतिहासिक दिन होगा.

कर्नल कप 2022: मैच के दौरान ये लोग रहे उपस्थित

मंगलवार को मैच के दौरान क्लब के उपाध्यक्ष रामेश्वर राम, समाजसेवी राम प्रवेश सिंह, पूर्व मुखिया लालधन ठाकुर, सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश राम, समाजसेवी जाकिर अली उर्फ राज अली, जमुआ के मुखिया ओम प्रकाश राम, पूर्व सैनिक सुधीर कुमार सिंह, जयकुश सिंह, विनय सिंह, सुभाष कुमार, वीर बहादुर सिंह, इसरार अहमद, धीरेंद्र सिंह, ताकि रिजवी, सगीर अहमद सहित हजारों संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे.

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: मधुमक्खियों के झुंड का जानलेवा हमला, महिला की...

Lutiyano Madhumakkhi Attack: गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड स्थित लुतियानों गांव में मधुमक्खियों के हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अडवारा पहाड़...