अंबा प्रसाद ने अपनी ही सरकार पर लगाया आरोप, कहा- सदन में आश्वासन के बावजूद नहीं होता काम

बड़कागांव और केरेडारी में बिजली समस्या से कब मिलेगी निजात- अंबा प्रसाद

रांची : शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सत्ता पक्ष की विधायक अंबा प्रसाद ने सदन में अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया है. तारांकित प्रश्न के माध्यम से पूछे गए सवाल पर मिले सरकार के जवाब से वह नाराज थीं. उन्होंने स्पीकर से कहा कि सदन में आश्वासन मिलने के बाद भी काम नहीं होता है. दरअसल अंबा प्रसाद ने यह पूछा था कि क्या सरकार बड़कागांव और केरेडारी में हो रही बिजली समस्या से निजात के लिए फीडर निर्माण का विचार रखती है.

शीघ्र होगा फीडर निर्माण- मंत्री बन्ना गुप्ता

अंबा के सवाल पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही फीडर निर्माण होगा. जिसपर अंबा ने कहा कि कब तक होगा, यह समय सीमा तय हो. जिसके बाद मंत्री ने कहा कि फीडर निर्माण के लिए उपायुक्त को जमीन आवंटन के लिए निर्देशित किया गया है.

jharkhand vidhansabha 3 22Scope News

अंबा प्रसाद : जनवरी के प्रथम सप्ताह तक आंगनबाड़ी केंद्रों में राशि का होगा आवंटन- सरकार

विधानसभा में झामुमो विधायक दीपक बिरुआ ने आंगनबाड़ी केंद्रों को राशि नहीं मिलने का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में पोषाहार राशि नहीं मिलने से 2330 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े 50 हजार से अधिक बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओं का पोषाहार बंद हो गया है. उधार लेकर पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा था. उसे भी बंद कर दिया गया है. जवाब में मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के प्रथम सप्ताह में राशि का भुगतान कर दिया जाएगा.

वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने शून्यकाल के दौरान मुसलमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण और वक्फ बोर्ड के गठन का मांग उठाया

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...