Commercial Advertisment

ROHTAS में वाद विवाद में चली गोली, एक युवक को लगी, ग्रामीणों ने चार आरोपियों को दबोचा

रोहतास: रोहतास में अपराधियों की फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों और परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बलुवाही गांव में बीती रात चार युवक हथियार के साथ पहुंचे थे। वहां किसी बात पर विवाद के दौरान युवकों ने गोली चला दी।

फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण की भीड़ जुटने लगी और लोगों ने चारों बदमाशों को खदेड़ दिया। भागने के क्रम में चारों ने फिर से ग्रामीण के ऊपर फायरिंग की जिसमें एक युवक को गोली लग गई। घायल की पहचान बलुवाही थाना क्षेत्र के मंगरु साह का पुत्र उमेश कुमार के रूप में की गई। ग्रामीणों ने घायल को बिक्रमगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर ग्रामीणों ने खदेड़ कर चारों बदमाश को पकड़ लिया और उसकी जम कर पिटाई भी की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। युवक को दो गोली लगी है। मामले में बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि बलुवाही में चार बाहरी युवक किसी विवाद में पहुंचे थे। युवकों ने किसी बात पर फायरिंग की। जिसके बाद ग्रामीण जुटने लगे और चारो को पकड़ लिया। इसी दौरान फिर से फायरिंग हुई जिसमें गोली एक युवक को लगी है। युवक का इलाज बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में कार्या जा रहा है।

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तेजस्वी की रांची यात्रा पर RLM का तंज, कहा ‘इंडिया एक गठबंधन नहीं लोगों का झुंड है’

ROHTAS

ROHTAS
ROHTAS
ROHTAS

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...