Advertisment

गया में RLM की बैठक, सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर

गया: गया में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक की गई। बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त से लेकर 10 अक्टूबर तक जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर काम करने की बातें की और अपने अपने विचार रखे। खास बात यह भी पार्टी 9 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में मनाता है। यही वजह है कि उसी दिन से मोर्चा सदस्यता अभियान चलाएगा। इस अभियान में सभी समाज व वर्ग को शामिल किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ 9 अगस्त से होने जा रहा है। इस मौके पर पार्टी के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी योगदान देंगे। पार्टी के लोग ज्यादा से ज्यादा लोगों से सम्पर्क करेंगे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से 50 हजार लोगों को सदस्य बनाने के लक्ष्य दिया गया है। लेकिन हम लक्ष्य से अधिक लोगों को सदस्य बनाएंगे और पूरे प्रदेश में गया जिला सदस्यता अभियान में अव्वल होगा। इसके बाद बूथ, पंचायत, प्रखण्ड, जिला और प्रदेश और फिर राष्ट्रीय कमेटी बनाई जाएगी।

वहीं पार्टी के जिलाध्यक्ष बंटी कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसे सफल बनाने में पार्टी से जुड़े लोग अपना हर संभव योगदान देंगे। लगातार 3 महीने तक चलने वाले इस सदस्यता अभियान में हर समाज और वर्ग से सम्पर्क कर पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया जाएगा फिर उन्हें पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bihar के 2 राज्यसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

RLM RLM RLM

RLM

Highlights

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...