करीब 10 लाख नगद के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी : मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को साढ़े तीन बजे गुप्त सूचना मिली कि शराब माफिया संजीत कुमार गुप्ता जो चोरी तथा लूटी गई वाहनों का भी व्यावसायिक रूप से खरीद बिक्री कर धंधा करता है। पुलिस ने करीब 10 लाख नगद के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। फर्जी तरीके से गाड़ी का नंबर प्लेट एवं कागज तैयार कर उपयोग करता है। वह अभी एनएच-57 समिया पेट्रोल पंप से आगे स्थित गैरेज में चोरी के स्कॉर्पियो को ठीक करवा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मधुबनी द्वारा उच्च सूचना के आलोक में टीम गठन कर कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। विशेष टीम के द्वारा उक्त गैरेज पर पहुंचकर कर चारों तरफ से घेराबंदी कर छापेमारी किया गया। पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे विशेष टीम के द्वारा पकड़कर उनका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजीत कुमार गुप्ता पिता जगदीश साह को नगद रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

अमर कुमार की रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...