Giridih : निखर लॉज में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी के बीच बाल-बाल बचे लोग…

Giridih : गिरिडीह जिले के शहर के मधुबन वेजिस मोड़ स्थित निखर लॉज (रेस्टुरेंट) में आज देर शाम अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आगलगी की घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया जिसके बाद इलाके में भागदौड़ की स्थिति बन गई थी।

1 111 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : हेट स्पीच पर हेमंत सोरेन के निशाने पर चुनाव आयोग कहा-कान में तेल डालकर बैठा है आयोग… 

इस दौरान रेस्टुरेंट में मौजूद लोग व कर्मी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जााना बचाई। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम व नगर थाना पुलिस तुरंत नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और सदलबल फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

2 23 22Scope News

Giridih : किचन में शार्ट सर्किट से लगी आग

तब तक रेस्टुरेंट में मौजूद कर्मियों ने फायर सेफ्टी यंत्र के जरिये आग पर काबू पा लिया था। इस बाबत संचालक साहिल कुमार ने बताया की वे शाम में घर खाना खाने के लिए घर गए हुए थे, तब अचानक सूचना मिली की रेस्टुरेंट के किचन में शार्ट सर्किट से बिजली बोर्ड में आग लग गयी।

3 15 22Scope News

ये भी पढ़ें- Breaking : इंडिया गठबंधन ने बीजेपी और पीएम मोदी पर साधा जमकर निशाना, मोदी योगी शाह वोट के लिए लोगों को बांट रहे हैं-खरगे 

हालांकि इस घटना में बड़ा नुकसान होने से बच गया। इधर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौक़े पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शार्ट सर्किट के कारण रेस्टोरेंट में आग लगी थी, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट—

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...