कागज गोदाम में अचानक लगी भीषण आग

पटना सिटी : पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा मोहल्ले में शुक्रवार को एक कागज गोदाम में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपेट ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाना और अग्नि दस्ते गाड़ी को दी। सूचना मिलने के बाद अग्नि दस्ते की दो छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच गोदाम में रखे गए लाखों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गए।

घटना की पुष्टि करते हुए बाईपास थाना प्रभारी ने बताया कि अभी 10 दिन पूर्व ही इसी गोदाम में आग लगने की घटना हुई थी। शुक्रवार को आग लगने की घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वहां के मजदूरों के द्वारा सेड के नीचे बैठकर बेल्डिंग का काम किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में वेल्डिंग की चिंगारी से अचानक कागज में आग पकड़ लिया और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने की सूचना के बाद वहां काम कर रहे हैं मजदूरों के बीच भगदड़ मच गई। अपनी-अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर गोदाम में पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पाकर अग्नि दस्ते की दो छोटी गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

मुख्यमंत्री ने कहा- पटना की नई टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के फुलवारीशरीफ स्थित ग्राम नदियां में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के दौरान बड़ा...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों पर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लोक सेवक आवास स्थित...

रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला राष्ट्रीय सम्मान, झारखंड...

रांची: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व की बात है कि रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया...