नालंदा : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के भंडारी गांव के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने रौंदते हुए फरार हो गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गया।
रजनीश किरण की रिपोर्ट







